Move to Jagran APP

काशी में पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को याद कर दुखी हुए लोग Varanasi news

पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का वाराणसी के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का एक लंबा अनुभव था।

By Edited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 01:39 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 09:47 AM (IST)
काशी में पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को याद कर दुखी हुए लोग Varanasi news
काशी में पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को याद कर दुखी हुए लोग Varanasi news

वाराणसी, जेएनएन। पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का वाराणसी के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का एक लंबा अनुभव था। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में यहां लंबे समय तक कार्य किया था। इसकी कार्यकर्ताओं के जेहन में यादें बनी हुई हैं। उनके निधन से तो सभी दुखी हैं लेकिन भाजपा पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट गया है। 20 दिनो के अंतराल में भाजपा ने अपना दूसरा वरिष्ठ नेता खो दिया। पिछले पांच अगस्त को ही पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी का असमय निधन हो गया था।

loksabha election banner

विधान परिषद सदस्य अशोक धवन व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुभाष चंद्र गुप्त, प्रदेश मंत्री संजय राय, पूर्वाचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दयाशकर मिश्र 'दयालु', क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर ने अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि छात्र जीवन से ही उनमें अदभुत नेतृत्व क्षमता थी। एक वित्तमंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को नए आयाम दिए। उन्होंने सरकार की एक देश एक कर की मंशा को जीएसटी के माध्यम से साकार करके दिखाया। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष विद्यासागर राय, नागेन्द्र रघुवंशी, दिलीप सिंह पटेल, धमर्ेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अमरनाथ यादव, अशोक तिवारी, सोमनाथ ओझा, आशीष बघेल, कोषाध्यक्ष मोहितोष नारायण सिंह, आदि ने उसे देश और भारतीय राजनीति की अपूर्णीय क्षति बताया।

उन्हें देख कर सीखते थे हमलोग पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि जेटली आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ मां भारती की सेवा करते रहे। भाजयुमो उपाध्यक्ष पवन कुमार चौबे ने कहा कि उनके प्रखर वक्ता के रूप में देख कर हम लोग सीखने का प्रयास करते रहे हैं। डा. जेएन सिंह रघुवंशी ने कहा कि पहले सुषमा स्वराज अब जेटली जैसा वक्ता खोना बहुत ही दुखद है। देवानंद सिंह कहा कि उनके जैसा नेता खोना हम लोगों के अभिभावक का जाना है। सभा कर दी गई श्रद्धांजलि कंचनपुर में जिला चुनाव अधिकारी देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक कंचनपुर में आयोजित की गयी थी। बैठक अरुण जेटली आकस्मिक निधन पर शोकसभा कर श्रद्धान्जलि अर्पित कर बैठक को अगली सुचना तक स्थगित कर दिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला प्रभारी अमरनाथ यादव, विधायक सुरेन्द्रनरायण सिंह, अपराजिता सोनकर, प्रहलाद गुप्ता, उमेशदत्त पाठक, श्रीनिकेतन मिश्रआदि ने श्रद्धांजलि दी। वकीलों ने जताया शोक अरुण जेटली के निधन पर वकीलों ने सेंट्रल बार सभागार में आयोजित शोक सभा में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा कर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में सेंट्रल बार के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम, बनारस बार अध्यक्ष राजेश मिश्र, महामंत्रीद्वय बृजेश कुमार मिश्र व विनोद कुमार शुक्ल समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद थे। प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, विजय शंकर रस्तोगी, अशोक सिंह प्रिंस, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री मनोज कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद पांडेय, शिवानंद पांडेय आदि ने शोक व्यक्त किया। उनकी कमी हमेशा खलेगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि अरुण जेटली की कमी भारतीय राजनीति में हमेशा खलेगी। उन्होंने वित्त मंत्री रहते नोटबंदी और जीएसटी जैसे कड़े फैसले लिए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.