वाराणसी में फेसबुक से चंदा जुटा कराया अंतिम संस्कार
फेसबुक व लोगों की मदद से चंदा जुटाया गया और शव को कंधा देकर मणिकर्णिका घाट पहुंचाया गया।
वाराणसी (जागरण संवाददाता)। अजनबी शहर में मजदूर पति की मौत हो जाने के बाद एक पत्नी रोने का सिवा क्या कर सकती थी। पति के अंतिम संस्कार करने के लिए जेब में एक पैसा नहीं था। घर इतना दूर कि वहां से किसी का आना भी संभव नहीं था। विपत्तियों के पहाड़ के नीचे दबी महिला की सुनने वाला कोई नहीं थी।
इसी बीच समाजिक कार्यकता अमन ने ऐसा काम किया कि हर कोई उसे सलाम करने लगा। अमन से फेसबुक व लोगों की मदद से चंदा जुटाया और अपने साथियों के साथ शव को कंधा देकर मणिकर्णिका घाट पहुंचाया। रविवार को कोलकाता निवासी मामू (60) अपनी पत्नी के साथ जोधपुर जा रहे थे। मामू मजदूरी का काम करते थे।
यह भी पढ़ें: आगरा में सैर पर डॉक्टर, मरीजों की आफत
रास्ते में मामू की तबयत बहुत खराब हो गई तो कैंट रेलवे स्टेशन पर लोगों ने दोनों को उतार दिया। यहां से पत्नी किसी तरह अपने बीमार पति को लेकर शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल पहुंची। यहां पर लू लगने की संभावना के साथ बीमार पति को भर्ती किया गया था, जहां कुछ देर बाद पति की मौत हो गई।