Move to Jagran APP

देशभक्ति गीतों पर नाचते और जयकारे लगाते तिरंगा लेकर निकले लोग

देशभक्ति गीतों पर नाचते और जयकारे लगाते तिरंगा लेकर निकले लोग

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 04:02 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 04:02 AM (IST)
देशभक्ति गीतों पर नाचते और जयकारे लगाते तिरंगा लेकर निकले लोग
देशभक्ति गीतों पर नाचते और जयकारे लगाते तिरंगा लेकर निकले लोग

देशभक्ति गीतों पर नाचते और जयकारे लगाते तिरंगा लेकर निकले लोग

loksabha election banner

भारत माता की जय जयकार के साथ देशभक्ति के गीत भी गूंजे

जागरण संवाददाता, वाराणसी : स्वतंत्रता के 75 वर्ष के अवसर पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को भारत माता मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ता देश भक्ति के गीतों पर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पूरे माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

भारत माता मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी भी शामिल हुए। मंदिर से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा साजन तिराहा, सरदार पटेल चौराहा पहुंची जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा मलदहिया होते हुए लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पहुंची। जहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। यात्रा में मंत्री रवींद्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, विधायक सौरभ श्रीवास्तव संग मीना चौबे, महेश चंद श्रीवास्तव, विद्या सागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, मनीष कपूर, अशोक चौरसिया समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के हर वर्ग के लोग शामिल रहे।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने किया स्वागत

तिरंगा यात्रा का मार्ग में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यापार मंडलों द्वारा स्वागत किया गया। इसमें वाराणसी महिला व्यापार मंडल, पुर्वांचल महिला व्यापार मंडल, रोहनियां महिला व्यापार मंडल, वाराणसी व्यापार मंडल अल्पसंख्यक शाखा, मद्धेशिया महासभा, जायसवाल सभा काशी महिला, तैलीय साहू वैश्य सभा, माहेश्वरी परिषद द्वारा, केशरवानी वैश्य महासभा द्वारा स्वागत व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

भारत माता की नृत्य नाटिका पेश की

तिरंगा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र कलाकारों द्वारा भारत माता की नृत्य नाटिका रही। यात्रा के आगे घोड़े पर जय जवान, जय किसान के रूप में चल रहे थे। यात्रा में सबसे आगे महिलाएं भारत माता की जयजयकार एवं देशभक्ति गीत गाते चल रही थीं।

यह देश के 130 करोड़ जनता का उत्सव

तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि यह नेहरू, गांधी परिवार ने किया है तो मैं यह कहना चाहता हूं कि यह आजादी का अमृत महोत्सव है। देश की 130 करोड़ जनता का उत्सव है।

शास्त्रीघाट से निकली युवाओं की यात्रा

भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ द्वारा आजादी कचहरी स्थित शास्त्रीघाट से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा भोजुबीर, अर्दलीबाजार, कचहरी, नदेसर होते हुए लहुराबीर पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। इसमें श्रम प्रकोष्ठ के अनिल पांडेय समेत दिव्यांगजन आदि शामिल रहे।

हर घर तिरंगा लगाने को लोगों को किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, रामनगर : भाजपा युवा मोर्चा तथा चमेली देवी बैडमिंटन एकेडमी की ओर से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। कार्यक्रम में 36 वीं वाहिनीं पीएसी के सेनानायक डा.अनिल पाण्डेय ने लोगों में तिरंगा झंडा का वितरण किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रामनगर किला के समीप से यात्रा निकाली गई। लोगों को प्रेरित करते हुए चल रहे थे। इस दौरान भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, धनंजय यादव आिद शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.