"पापा... मुझे बहुत मारा है" वाराणसी में फैमिली कोर्ट का हंगामा हो गया वायरल, आपने भी देखा क्या?
वाराणसी के परिवार न्यायालय में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट और सोने की चेन छीनने का मामला ...और पढ़ें

वाराणसी फैमिली कोर्ट में पति ने पत्नी को पीटा, सोने की चेन छीनी; वीडियो वायरल।
HighLights
परिवार न्यायालय में पति ने पत्नी से मारपीट की।
मारपीट के दौरान पति ने सोने की चेन छीनी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र स्थित परिवार न्यायालय में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट और चेन छीनने का मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता अर्चना मिश्रा, जो जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर की निवासी हैं, ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार को सुबह लगभग 11:45 बजे परिवार न्यायालय में अपने मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान उनके पति अखंड प्रताप उपाध्याय, जो गडखडा, थाना सिंधोरा के निवासी हैं, पहले से वहां मौजूद थे।
अर्चना ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके पति ने गाली-गलौज करते हुए उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने उन्हें मुक्कों और लात-घूंसों से मारा, जिससे उनके सिर, दाहिनी आंख, होंठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया गया। छीना-झपटी में चेन का एक हिस्सा उनके पास रह गया, जबकि आधी चेन और लॉकेट लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। अर्चना का कहना है कि पूरी घटना न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

कैंट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई पोस्ट में यह दावा किया गया है कि महिला ने पहले पति पर हमला किया, जिसके बाद पति ने उनकी पिटाई की। इस घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
इस मामले ने न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश में घरेलू हिंसा के मुद्दे को एक बार फिर से उजागर किया है। ऐसे मामलों में न्यायालयों की भूमिका और पुलिस की तत्परता पर सवाल उठते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और न्यायालय इस पर क्या निर्णय लेता है। हालांकि जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Self defence from husband..!
— The Forgotten ‘Man’ 👨⚖️ (@SamSiff) July 17, 2026
Varanasi: A husband-wife dispute was going on in the Family Court of Varanasi.
During a heated argument over some issue, the wife allegedly attacked the husband first. After that, the husband retaliated and severely beat the wife.
If you don’t give… pic.twitter.com/fKMZHuswDi
