Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने एक दिन में 513 ट्रेनों का किया इंटरचेंज, अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल हर रोज एक कदम आगे बढ़ रहा है। पिछले रिकार्डों को तोड़कर खुद का नया रिकार्ड बना दिया जा रहा है। मंडल ने अब एक दिन में ही 513 ट्रेनों का इंटरचेंज (पीडीडीयू मंडल क्षेत्र में प्रवेश या उससे निकास) किया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 07:07 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 07:07 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने एक दिन में 513 ट्रेनों का किया इंटरचेंज, अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने एक दिन में 513 ट्रेनों का किया इंटरचेंज

जागरण संवाददाता, चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल हर रोज एक कदम आगे बढ़ रहा है। पिछले रिकार्डों को तोड़कर खुद का नया रिकार्ड बना दिया जा रहा है। मंडल ने अब एक दिन में ही 513 ट्रेनों का इंटरचेंज (पीडीडीयू मंडल क्षेत्र में प्रवेश या उससे निकास) किया है। एक दिन में किया गया अब तक का सर्वाधिक इंटरचेंज है। मंडल ने अपने पिछले ही रिकार्ड को तोड़ दिया है। दानापुर, धनबाद, प्रयागराज व लखनऊ मंडल के साथ मिलकर ट्रेनों का का परिचालन किया जाता है। मंडल की इस उपलब्धि से अधिकारी गदगद हैं। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई और आगे और बेहतर करने की नसीहत दी।

loksabha election banner

मंडल द्वारा अपने निकटस्थ रेल मंडलों के साथ रिकार्ड 513 ट्रेनों का इंटरचेंज कराया गया। इसमें 321 मालगाड़ियों व 192 यात्री ट्रेनों का इंटरचेंज कराया गया। पीडीडीयू मंडल का एक दिन में इंटरचेंज का अपना पिछला रिकार्ड 499 ट्रेनों का था, जो 21 मार्च 2021 को प्राप्त हुआ था। आठ महीने में ही मंडल ने इसे भी पीछे छोड़ दिया। पीडीडीयू मंडल भारतीय रेल को चलायमान व गतिमान रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला रेल परिचालन की दृष्टि से भारतीय रेल का अत्यंत व्यस्त रेल मंडल है। रेलवे द्वारा त्वरित यात्री परिवहन के साथ-साथ माल परिवहन सुनिश्चित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मंडल द्वारा दानापुर मंडल, धनबाद मंडल, प्रयागराज मंडल, लखनऊ मंडल के साथ बड़े पैमाने पर माल गाड़ियों एवं यात्री ट्रेनों का इंटरचेंज किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.