Move to Jagran APP

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश, भारत बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसियों ने की नुक्कड़ सभा

बक्शा विकास खण्ड के मखदूमपुर गांव में स्थित दुर्गा मन्दिर पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डा.प्रभात विक्रम सिंह की अध्यक्षता में भारत बचाओ रैली के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 07:30 AM (IST)
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश, भारत बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसियों ने की नुक्कड़ सभा
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश, भारत बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसियों ने की नुक्कड़ सभा

जौनपुर, जेएनएन। बक्शा विकास खण्ड के मखदूमपुर गांव में स्थित दुर्गा मन्दिर पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डा.प्रभात विक्रम सिंह की अध्यक्षता में भारत बचाओ रैली के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला।

loksabha election banner

डा.विक्रम ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार जनविरोधी, किसान विरोधी, छात्र विरोधी है। उन्नाव में किसानों पर हुए लाठी चार्ज और बर्बरता की ङ्क्षनदा की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी चरम पर है। अब जनता भाजपा के झूठे वादों पर नहीं आने वाली है। कार्यक्रम आयोजक मनोज बिंद राजा ने भारत बचाओ के तहत दिल्ली में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में चलने की अपील किया। इस मौके पर विपिन तिवारी, बबलू गुप्ता, रमेश, आशीष, शिव कुमार, मनीष, हरिवंश, विनोद, श्यामलाल, नन्हकू, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।

भाजपा सरकार किसान व छात्र विरोधी

 ब्लाक कांग्रेस कमेटी बदलापुर द्वारा गुरुवार को घनश्यामपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज में कहा कि भाजपा सरकार किसान, छात्र व नौजवान विरोधी है। यह आर्थिक मामले में पूरी तरह से फेल है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में 14 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने का उन्होंने आह्वान किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचंद्र मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन ब्लाक अध्यक्ष कमला तिवारी किया। इस मौके पर बाबूराम यादव, रामजीवन तिवारी, अच्छेलाल, मो.शमीम आदि मौजूद रहे। संचालन स्वतंत्र शुक्ला ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.