Move to Jagran APP

चंदौली में बोले डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय- 'नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहे हैं विरोधी दल'

महेंद्रनाथ पांडेय भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पटेल की ओर से स्थानीय चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 04:45 PM (IST)
चंदौली में बोले डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय- 'नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहे हैं विरोधी दल'
चंदौली में बोले डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय- 'नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहे हैं विरोधी दल'

चंदौली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते जनादेश को देखकर विरोधी दल बहुत बौखलाए हुए हैं।नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस, सपा और बसपा भ्रम फैला रही हैं। जबकि हकीकत यह है कि भारत में रहने वाले किसी को भी इससे परेशानी नहीं होगी। उक्त बातें शनिवार को मंत्री और चंदौली सांसद डा. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहीं।

loksabha election banner

वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पटेल की ओर से स्थानीय चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में टोल फ्री नंबर पर काल कराया गया। उन्होंने कहा कि पिछली जो भी सरकारें रहीं वे केवल भ्रष्टाचार आैर बेइमानी से दौलतमंद बन गए लेकिन जनता का कोई हित नहीं किये। जबकि भाजपा सरकार ईमानदारी से देश की एक सौ तीस करोड़ जनता की जरुरतों को पूरा कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरुरतमंदों को कंबल का वितरण काफी सराहनीय कार्य है। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवशंकर सिंह पटेल ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। जो भी सबल है उन सभी लोगों को जरुरतमंद की मदद करनी चाहिए। कहा कि लगभग दो हजार जरुरतमंदों में कंबल वितरण किया गया है। इस मौके पर विधायक साधना सिंह, अनिल सिंह, राजकिशोर सिंह, प्रमोद पटेल, राजकुमार यादव, संतोष जायसवाल, प्रभू प्रजापति सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.