वाराणसी में आनलाइन पिंडदान के लिए कर्मकांडी ब्राह्मणों से संपर्क कर रहे आस्थावान
काशी में पितृपक्ष के दौरान कर्मकांडी ब्राह्मण ई-पिंडदान के पैकेज दे रहे हैं, जिससे विदेशों में बैठे आस्थावान भी अपने ...और पढ़ें

वाराणसी में ऑनलाइन पिंडदान: विदेशों से भी लोग करा रहे पितरों का श्राद्ध।
HighLights
काशी में पितृपक्ष पर ई-पिंडदान के पैकेज उपलब्ध।
विदेशों में बैठे आस्थावान ऑनलाइन करा रहे पितरों का श्राद्ध।
शुद्ध मन से ऑनलाइन तर्पण का फल व्यक्तिगत उपस्थिति जैसा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पितृपक्ष पर काशी में ई-पिंडदान कराने के लिए कर्मकांडी ब्राह्मण पैकेज दे रहे हैं। विदेशों में बैठे आस्थावानों ने अपने पितरों का श्राद्ध करने के लिए इन पुरोहितों से संपर्क करना शुरू कर दिया हैं।
ब्राह्मणों ने सोशल मीडिया पर इसका प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है। बता दें कि पिंडदान, तर्पण और त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए व्यक्तिगत रूप से आने में असमर्थ आस्थावान आनलाइन अनुष्ठान कराते है।
हाल ही में रूस की महिला ने अपने पिता और भाई का आनलाइन पिंडदान कराया था। इस बारे में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के डा. सुभाष पांडेय ने बताया कि यदि कोई यजमान असमर्थता के कारण भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो पा रहा है।
बताया कि वह शुद्ध मन और पूर्ण पवित्रता के साथ संकल्प लेकर तर्पण कराता है तो उसे इसका फल उतना ही प्राप्त होगा जितना कि व्यक्तिगत उपस्थिति से मिलता है। उसके नाम और गोत्र से अनुष्ठान का फल भी उसे प्राप्त होने का विधान है।
