आजमगढ़ में छेड़खानी के बाद युवती को मारपीट कर किया घायल, एक आरोपी गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को पड़ोस गांव के ही निवासी दो युवकों ने एक 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी की। छेड़खानी के दौरान दोनों युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:52 AM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। दीदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को पड़ोस गांव के ही निवासी दो युवकों ने एक 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी की। छेड़खानी के दौरान दोनों युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में युवती की चाची ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। दीदारगंज थानाध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि चाची की तहरीर पर पुरा किशुनी गांव निवासी पंकज निषाद व राजकुमार निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित पंकज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि राजकुमार पुलिस की पकड़ से फिलहाल फरार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें