विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में पीएम के सवाल पर 'जेन-जी' ने कहा, देश के साथ आगे बढ़ रही काशी

By Ashok Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 11:10 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी दौरे के दौरान नमो घाट पर जेन-जी युवाओं से संवाद किया। युवाओं ने देश और ...और पढ़ें

काशी में पीएम मोदी का जेन-जी से संवाद: युवाओं ने सराहा देश का विकास।

काशी में पीएम मोदी का जेन-जी से संवाद: युवाओं ने सराहा देश का विकास।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने नमो घाट पर युवाओं से बात की।

  2. युवाओं ने काशी के विकास की जमकर तारीफ की।

  3. नशा मुक्ति अभियान पर यशोधरा दीक्षित से संवाद किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काशी दौरे में इस बार स्वागत और विदाई का अंदाज कुछ अलग दिखा। नमो घाट पर एयर शो से पहले प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए किसी राजनेता के बजाय काशी के युवाओं को जगह दी गई। स्वागत और विदाई की इस टीम में जेन जी के 26 युवा शामिल रहे।

प्रधानमंत्री ने भी उनसे सहजता और आत्मीयता से संवाद किया। किसी से पढ़ाई के बारे में पूछा तो किसी से उसके काम और काशी में आए बदलाव पर बात की। युवाओं के साथ प्रधानमंत्री की यह मुलाकात उनके दौरे का एक खास पक्ष रहा। नमो घाट पहुंचने पर मोदी नवयुवकों से बात करते हुए आगे बढ़े। अमेरिका से आई यशोधरा दीक्षित से उन्होंने पूछा, वहां क्या कर रही हो। जवाब मिला, मनोचिकित्सक हूं और नशा मुक्ति पर काम रही हूं।

जवाब सुन मोदी ने कहा, मैं भी भारत में एक मिशन पर काम कर रहा हूं, तुमको मालूम है? यशोधरा ने बताया हां, आप नशा मुक्त भारत अभियान चला रहे हैं। मोदी ने फिर पूछा, मैं कैसा काम कर रहा हूं, अच्छा कर रहा हूं कि नहीं। आपको मेरी काशी कैसी लगी? यशोधरा ने जवाब दिया, अब तो भारत की सड़कें अमेरिका के टक्कर की हैं।

हर क्षेत्र में देश ने विकास किया है। देश के साथ काशी भी आगे बढ़ रही है। यशोधरा ने बताया कि, पीएम का इस तरह आत्मीयता से बात करना मेरे लिए वास्तव में जादुई अनुभव था। एयर चीफ मार्शल ने भी उनसे बात की। पीएम ने कौशलेशनगर निवासी फाइनेंशियल एडवाइजर परितोष पांडेय का भी हाल जाना।

परितोष ने काशी के बदलाव की तारीफ की। पीएम आगे बढ़े तो सामने खड़ी युक्ता को सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी। वैभवी चित्रांश की शिक्षा और विषय के बारे में पूछा। वैभवी ने बताया कि वह वसंत कालेज फार वीमेन राजघाट में बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा है। पीएम ने कहा कि मन लगाकर पढ़ो। पुलिस लाइन हेलीपैड पर उन्होंने समाजसेवी गौरव राठी से पूछा, क्या करते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि कारोबारी हूं।

  • विमानों की उड़ान देखकर मन में सवाल आया कि जब पायलट ऊपर से काशी देखते होंगे, तो गंगा और घाट कैसे दिखते होंगे। -जिज्ञासा चौबे, मैदागिन
  • एयरशो में लड़ाकू विमानों को देखकर बहुत रोमांच हुआ। वायु सेना में जाने और देश की रक्षा में योगदान देने की इच्छा और मजबूत हुई। -निधि मिश्रा, मैदागिन
  • विमानों को इतनी ऊंचाई पर उड़ते देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं भी बड़ी होकर भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहती हूं। -हर्षित, चंदौली
  • विमानों को आसमान में करतब दिखाते देख गर्व महसूस हुआ। मैं भी वायु सेना का हिस्सा बनकर देश के लिए कुछ करना चाहती हूं। -ज्योति सिंह, भोजूबीर