Move to Jagran APP

मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी का जयंती पर फूलों से हुआ श्रृंगार, निकाली गई शोभा यात्रा

मां विंध्यवासिनी मंदिर पर मां विंध्यवासिनी की जयंती श्री विंध्यवासिनी आराधना केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मां विंध्यवासिनी का श्रद्धाभाव से भव्य चारों श्रृंगार किया गया। पूजन अर्चन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:45 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:45 PM (IST)
मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी का जयंती पर फूलों से हुआ श्रृंगार, निकाली गई शोभा यात्रा
मां विंध्यवासिनी मंदिर पर मां विंध्यवासिनी की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मां विंध्यवासिनी मंदिर पर मां विंध्यवासिनी की जयंती श्री विंध्यवासिनी आराधना केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मां विंध्यवासिनी का श्रद्धाभाव से भव्य चारों श्रृंगार किया गया। पूजन अर्चन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कोलकता के कलाकार घर में पधारो गणपति बप्पा की मनोहारी प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।

loksabha election banner

पुराणों के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि को मां विंध्यवासिनी का अवतरण दिवस होता है, इस दिन देवी विंध्य पर्वत पर निवास करने आई थीं। इसलिए हर वर्ष धूमधाम से मां विंध्यवासिनी, काली खोह, अष्टभुजा देवी का भव्य श्रृंगार, पूजन संग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित होता है। आयोजक राजन पाठक और संस्थापक बच्चा लाल पाठक रहे।

तिरंगे के रंग में आकर्षक सजा विंध्यधाम, निखरी आभा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विंध्याचल धाम परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। विंध्याचल मंदिर परिसर को तिरंगे की तरह सजाया गया है। तिरंग के रंग में रंगा होने के कारण विंध्य धाम की छटा देखते ही बन रही हैं और उसमें भी प्रकाश चारचांद लगा दे रहे हैं। इसके चलते विंध्यधाम की आभार निखर रही है। जनपद सहित विंध्याचल भी श्रद्धाभाव संग देश भक्ति के रंग में रग गया। 

विंध्याचल धाम दर्शनार्थियों सहित आम जनमानस के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान चलाकर लोगों को हर घर पर झंडा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

मां विंध्यवासिनी की जयंती पर धूमधाम से निकली शोभा यात्रा

भाद्र पद द्वितीया पर मां विंध्यवासिनी की जयंती पर श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के दुर्गा देवी मंदिर, सोनवर्षा से भव्य शोभायात्रा निकाला गया। सबसे आगे बग्घी पे गणेश की प्रतिमा और जय माता दी कि झंड़े और पताके लहरा रहे थे। मां का एक भव्य प्रतिमा रथ पर सवार रहा।

पूरे रथ को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष मां के भजनों पर घंटा शंख और गाडियाल के धुन पर मां के जयकारे और उदघोष करते हुए पूरे रास्ते झूमते रहे तो वही डीजे की धुन ने भक्तों में अपार ऊर्जा का संचार किया। सबसे पहले दुर्गादेवी मंदिर से भव्य आरती के साथ यात्रा शुरू हुई जो कि पेहटी चौराहा, गिरधर चौराहा, खजांची चौराहा, घंटाघर, बसनही बाजार, गुरहट्टी, तुलसी चौक होते हुए पुनः दुर्गा देवी मंदिर पर पहुंची।

अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति परंपरागत मां के प्राकट्य दिवस पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें मां के भक्त पूरी श्रद्धा से आराधना करते हुए सम्मिलित होते हैं। यात्रा प्रत्येक वर्ष मां भगवती की जयंती पर निकाली जाती हैं। कार्यक्रम प्रभारी शिवांशु सिंह ने बताया कि यात्रा की तैयारियां बहुत पहले से की जाती हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अशुकांत चुनाहे, विद्याधर तिवारी, संजय सिंह गहरवार, आदित्य वर्मा, अंश वर्मा, प्रखर गुप्ता, दिनेश सिंह, आदित्य सिंह, नितेश सिंह, किशन उमर, विवेक सिंह राजपूत रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.