वाराणसी में बोले ओम प्रकाश राजभर - 'मंहगाई पर हल्ला मचाने वालों से पंचायत चुनाव में हाल पूछ लेना'
सत्ता से बाहर रहने पर भाजपा के लोग हो- हल्ला मचाते थे। आज मंहगाई चरम सीमा पर है। तो चुप्पी साधे बैठे हैं। इस बार पंचायत चुनाव में वोट मांगने पहुंचने वाले भाजपा के नेताओं से मंहगाई पर हाल जरूर पूछियेगा।
वाराणसी, जेएनएन। सत्ता से बाहर रहने पर भाजपा के लोग हो- हल्ला मचाते थे। आज मंहगाई चरम सीमा पर है।तो चुप्पी साधे बैठे हैं। इस बार पंचायत चुनाव में वोट मांगने पहुंचने वाले भाजपा के नेताओं से मंहगाई पर हाल जरूर पूछियेगा। उनसे कह दीजियेगा कि इस अच्छे दिन से पहले के बुरे दिन ही बेहतर थे। उक्त बातें संदहां गांव में बुधवार को आयोजित महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर मंहगाई व लचर कानून व्यवस्था पर भी जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि जनता का अपार समर्थन मिल गया तो जनहित के मुद्दे को दरकिनार कर दिया। भाजपा मतलब भारतीय झूठ पार्टी का नाम देकर संबोधित किया। केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दे में कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब किसानों की नही हुई तो किसी की नहीं होगी।
कहा कि भाजपा अब महाराजा सुहेलदेव के नाम पर 2022 के चुनाव में आने के लिए लगी है। सभा में शशि प्रताप सिंह, शिवलाल, गणेश चौहान, नित्यानंद पांडेय, कैलाशनाथ सोनकर, राममूरत सोनम आदि शामिल थी। सभा का संचालन दिनेश राजभर ने किया।