Move to Jagran APP

परिषदीय विद्यालय : अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी स्कूलों की बढ़ेगी संख्या, अच्छे विद्यालयों को किया जा रहा चिह्नित

बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी माध्यम से तब्दील कर रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 08:10 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 08:10 AM (IST)
परिषदीय विद्यालय : अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी स्कूलों की बढ़ेगी संख्या, अच्छे विद्यालयों को किया जा रहा चिह्नित
परिषदीय विद्यालय : अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी स्कूलों की बढ़ेगी संख्या, अच्छे विद्यालयों को किया जा रहा चिह्नित

वाराणसी, जेएनएन। अभिभावकों का झुकाव कान्वेंट स्कूलों पर अधिक है। इसके चलते परिषदीय विद्यालयों में छात्रसंख्या कम हो रही है। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी माध्यम से तब्दील कर रहा है। जनपद में अब तक जनपद के 141 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील किया जा चुका है। नए सत्र में कुछ और विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम का करने की तैयारी चल रही है। इसे देखते हुए अच्छे विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है ताकि शासन द्वारा मांगे जाने पर ऐसे विद्यालयों की सूची भेजी जा सके।

loksabha election banner

शासन ने प्रयोग के तौर पर सत्र 2017-18 में प्रत्येक जिले में दो विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू कराई थी। इसका परिणाम अच्छा रहा। इन विद्यालयों में छात्रसंख्या बढ़ गई। इसे देखते हुए सत्र 2018-19 में 45 व सत्र 2019-20 में 94 विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में तब्दील किया गया। जनपद के इन सभी 141 विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ रही है। पूरे प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों की स्थिति यही है। इसे देखते हुए शासन ने नए सत्र से कुछ और विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील करने का संकेत दिया है। हालांकि इस संबंध में शासन की ओर से अब तक कोई आदेश नहीं जारी किया गया है। मार्च में आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। 

सत्रवार हुए अंग्रेजी माध्यम में तब्दील विद्यालयों की संख्या इस प्रकार है

सत्र-2017-18  में  02

सत्र 2018-19   में  45

सत्र 2019-20   में  54 (प्रथम चरण)

सत्र 2019-20   में    40 (द्वितीय चरण)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.