Move to Jagran APP

अब पगड़ी पर भी महिलाओं का कब्जा, आयोजनों में नजर आती हैं डिजाइनर पगड़ी में

भारतीय समाज में पुरुषों की आन बान और शान समझी जाने वाली पगड़ी पर भी महिलाओं ने अपना हक जमाना शुरू कर दिया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 11:22 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 08:00 PM (IST)
अब पगड़ी पर भी महिलाओं का कब्जा, आयोजनों में नजर आती हैं डिजाइनर पगड़ी में
अब पगड़ी पर भी महिलाओं का कब्जा, आयोजनों में नजर आती हैं डिजाइनर पगड़ी में

वाराणसी [वंदना सिंह]। भारतीय समाज में पुरुषों की आन, बान और शान समझी जाने वाली पगड़ी पर भी महिलाओं ने अपना हक जमाना शुरू कर दिया है। आज समारोहों में डिजाइनर पगड़ी पहने महिलाएं बड़ी ही शान से शिरकत करतीं नजर आती हैं। खास बात यह कि साड़ी, कुर्ता-सलवार व जींस-टीशर्ट जैसे पहनावे पर अलग-अलग किस्म की पगडिय़ां बाजार में उपलब्ध हैं। वाराणसी में पगड़ी के एक कारीगर गुलाम अनवर बताते हैं कि पगड़ी बनाते समय सीजन का खास ध्यान देना होता है। जैसे सावन माह। एक दो दिन पहले तक पूरी काशी केसरिया रंग मेंं डूबी थी। मंदिरों में दर्शन-पूजन करने जा रहीं महिलाएं व लड़कियां अपने-अपने परिधान के मुताबिक केसरिया पगड़ी पहन रहीं थी। ऐसे में महिलाओं व लड़कियों के उम्र व पहनावे को भी ध्यान में रखना होता है। पगड़ी को आकार देते समय ही उसमें सितारे, मोरपंखी व रंग का चुनाव कर लेते हैं।

prime article banner

बदलता है फैशन 
पगड़ी कारीगर सरायनंदन निवासी रामचंद्र भी कहते हैं कि पगड़ी को लेकर हम हमेशा नए प्रयोग करते रहते हैं। बताते हैं कि महिलाओं की पगड़ी उनके मिजाज पर भी निर्भर करती है। महिलाओं के परिधान और स्टाइल को लेकर उनका विशेष फोकस रहता है। यही वजह है कि समय-समय पर पगडिय़ों के रंग व आकार में परिवर्तन होता रहता है। कारीगरों का मानना है कि इस वक्त परंपरागत पगड़ी को साड़ी या लहंगे के साथ महिलाएं पसंद कर रही हैं। अब तो ऐसी साडिय़ां भी डिजाइन की जा रही हैं, जिसमें पगड़ी भी उसी के मुताबिक हो। इन पगडिय़ों में मोती, नगीने, जरदोजी का भारी काम किया जा रहा है। मखमल से लेकर रेशम के कपड़ों में पगडिय़ां तैयार की जा रही हैं। कपड़ों और डिजाइन के अनुसार इन पगडिय़ों की कीमत तय होती है। हालांकि कीमतों से परे आधी आबादी में पगडिय़ों के कद्रदान बढ़ते जा रहे हैैं। 

दुल्हनों की पहली पसंद
महिलाओं में पगड़ी की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आजकल मंडप में भी दुल्हन लहंगे से मैच करता पगड़ी धारण कर रही हैैं। बरात में दुल्हन की बहनें या सहेली भी शादी की पार्टी में या रिसेप्शन में लहंगे के साथ पगड़ी पहन पुरुषों को टक्कर दे रही हैैं। 

हर पहनावे संग पगड़ी 
जन्मदिन हो या पूजापाठ, हर कार्यक्रम में पगड़ी शुमार है। पाश्चात्य पहनावे मसलन लांग गाउन, जींस, टी-शर्ट के साथ भी थोड़ी अलग डिजाइन की हल्की पगड़ी लड़कियां पहन रही हैं। हालांकि परंपरागत पहनावे जैसे साड़ी और लहंगे के साथ पहनी जाने वाली पगड़़ी पर काम अधिक होता है। फैशन डिजाइनर निधि बताती हैं कि पगड़ी का फैशन महिलाओं के लिबास और लुक को बिल्कुल अलग अंदाज दे रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.