चुनार दुर्ग स्थित शीश महल के नीचे मजार के पास खोदाई करने पर अज्ञात के खिलाफ एफआइआर
मीरजापुर के चुनार दुर्ग स्थित शीश महल के नीचे मजार के पास खोदाई करने पर नोटिस जारी किया।
मीरजापुर, जेएनएन। चुनार दुर्ग के उत्तरी छोर पर शीशमहल (वर्तमान में कमांडेंट आवास) के नीचे स्थित मजारों के पास की गई खोदाई मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार ने मौके का मुआयना किया। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. सुभाष यादव भी मामले पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने मामले के संबंध में स्थानीय विभागीय कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित चुनार दुर्ग के उत्तरी छोर पर शीशमहल के नीचे स्थित मजारों के पास खोदाई किए जाने मामले में पुलिस ने स्थानीय विभागीय कर्मी रूपेश झा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित चुनार दुर्ग के उत्तरी छोर पर शीशमहल के नीचे स्थित मजारों के पास खोदाई किए जाने मामले में पुलिस ने स्थानीय विभागीय कर्मी रूपेश झा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले के संबंध में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पुरातत्व विभाग द्वारा इस संबंध में अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
चुनार दुर्ग के उत्तरी छोर पर दो मजार मौजूद हैं। जहां पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन है। जहां जाने के लिए कतिपय अज्ञात लोगों ने खोदाई करने के साथ ही पत्थर रखकर अवैध रूप से सीढिय़ां बनाने का प्रयास किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद से क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग हरकत में आ गया। इस संबंध में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. सुभाष यादव ने जिलाधिकारी मीरजापुर समेत अन्य अधिकारियों और चुनार पुलिस को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की बात कही थी। वहीं सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि उन्होंने स्थलीय मुआयना करने से साथ ही रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे वे जिलाधिकारी को सौंप देंगे। मामले में राजस्व विभाग, पुरातत्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भी मौके की जांच कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
चुनार किला पुरातत्व विभाग की देखरेख में हैं। ऐसे में किसी को भी इसके स्वरूप से छेड़छाड़ की इजाजत नहीं हैं। लॉकडाउन खुलते ही मौके पर जाकर स्वयं मुआयना करूंगा। इसके साथ ही खोदाई वाले स्थान को पूर्ववत स्वरूप दिया जाएगा।
-डा. सुभाष यादव, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, वाराणसी।
चुनार दुर्ग की दीवार खोदाई मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर