Move to Jagran APP

20 को जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए होगा नामांकन, आम सहमति के लिए पदाधिकारियों संग बैठकों का दौर

जिला अध्यक्ष पद के लिए 20 मंडल अध्यक्ष व 17 मंडल जिला प्रतिनिधि और महानगर के लिए नौ मंडल अध्यक्ष और नौ मंडल जिला प्रतिनिधि मतदाता हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 08:58 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:10 AM (IST)
20 को जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए होगा नामांकन, आम सहमति के लिए पदाधिकारियों संग बैठकों का दौर
20 को जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए होगा नामांकन, आम सहमति के लिए पदाधिकारियों संग बैठकों का दौर

वाराणसी, जेएनएन। किसी सत्ताधारी दल के जिला और महानगर अध्यक्ष का पद बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। भाजपा अध्यक्षों के लिए तो यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से वे सरकार से सीधे सम्पर्क में होते हैं। इस कारण अध्यक्ष पद का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। इसके विपरीत पार्टी का प्रयास है कि महानगर और जिला अध्यक्ष के लिए आम सहमति से चयन हो जाए।

loksabha election banner

प्रदेश नेतृत्व से नियुक्त चुनाव अधिकारियों ने कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चुनाव स्थल पर मतदाता सूची को चस्पा करवा दी है। जिला अध्यक्ष पद के लिए 20 मंडल अध्यक्ष व 17 मंडल जिला प्रतिनिधि और महानगर के लिए नौ मंडल अध्यक्ष और नौ मंडल जिला प्रतिनिधि मतदाता हैं। इसमें से दो मंडल व दो जिला प्रतिनिधि के प्रस्ताव से अध्यक्ष के लिए नामांकन करना होगा। इसे लेकर अध्यक्ष पद के दावेदार समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव अधिकारी जिला व महानगर पदाधिकारियों के साथ सोमवार को सर्किट हाउस परिसर में इकट्ठा हुए। अधिकारियों ने सभी से चुनाव के संबंध में चर्चा की। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों की यह चर्चा आम सहमति बनाने के लिए ही हो रही है। वैसे आम सहमति नहीं हुई तो मैदान में आने वाले दावेदारों के लिए मतदान कराया जाएगा।

चुनाव स्थल पर सूची चस्पा

जिला मीडिया सह प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र के अनुसार चुनाव प्रक्रिया बसहीं स्थित आशियाना वाटिका में चुनाव अधिकारी देवेन्द्र सिंह की देखरेख में 20 को होगी। महानगर मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पांडेय के अनुसार महानगर की चुनावी प्रक्रिया इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर प्रांगण में होगी। इसके लिए सोमवार को जिला सह चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह पटेल ने मतदाता सूची चस्पा करवा दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवम्बर को दिन में 11 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्र वितरण एवं नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। उसके बाद डेढ बजे तक नामांकन पत्रों की जांच फिर ढाई बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी।

देना होगा उम्र का प्रमाणपत्र

अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने न्यूनतम आयु 40 और अधिकतम सीमा 50 वर्ष निर्धारित की है। इसके लिए नामांकन करने वालों को आयु प्रमाण पत्र के रूप में हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति देनी होगी। प्रमाण पत्र नहीं होने पर आयु का कोई दो अन्य प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.