जिलों में तैनात होंगे पुलिस के नोडल अधिकारी, प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कवायद
प्रभारी मंत्री व प्रभारी नोडल अधिकारी की तर्ज पर अब जिलों में पुलिस के भी नोडल अधिकारी तैनात होंगे।
मऊ , जेएनएन। प्रभारी मंत्री व प्रभारी नोडल अधिकारी की तर्ज पर अब जिलों में पुलिस के भी नोडल अधिकारी तैनात होंगे। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने को लेकर एडीजी, आईजी व डीआई स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी कर दिए। इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी व शासन को सीधे रिपोर्ट की जाएगी।
जिले का नाम - नोडल अधिकारी
1- आजमगढ़ - विजय मौर्य, अपर पुलिस महानिदेशक
2- गाजीपुर - एचसी अवस्थी, पुलिस महानिदेशक सतर्कता
3- चंदौली - असीम कुमार अरूण, अपर पुलिस महानिदेशक
4- जौनपुर - विजय सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक
5- बलिया - रवि जोसफ लोक्कू, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा
6- मऊ - मनोज तिवारी, पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र
7- मीरजापुर - जकी अहमद, अपर पुलिस महानिदेशक
8- वाराणसी - दीपेश जुनेजा, अपर पुलिस महानिदेशक
9- सोनभद्र - बृजभूषण, अपर पुलिस महानिदेशक
10- संत रविदास नगर - आशुतोष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक