Move to Jagran APP

देव दीपावली पर गंगा में नहीं बनेंगे मंच, 11 लाख दीयों से जगमग होंगे घाट, आठ घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

वहीं मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि दशाश्वमेध और शीतला घाट पर पीपा पर बनने वाले मंच सुरक्षा के चलते इस साल देव दीपावली पर नहीं बनेंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 10:50 AM (IST)
देव दीपावली पर गंगा में नहीं बनेंगे मंच, 11 लाख दीयों से जगमग होंगे घाट, आठ घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
देव दीपावली पर गंगा में नहीं बनेंगे मंच, 11 लाख दीयों से जगमग होंगे घाट, आठ घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

वाराणसी, जेएनएन। देव दीपावली की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक विजय भूषण ने कहा कि गंगा में चलने वाली सभी नावों पर उसकी क्षमता, नाव मालिक एवं नाविक का नाम, उसका मोबाइल नंबर, घाट एवं उसका क्षेत्र आदि रेडियम से लिखवाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। नाव पर क्षमता से अधिक किसी भी दशा में यात्री नहीं बैठे। थाना प्रभारी द्वारा नाविकों को हिदायत देते हुए सतर्कता बरतने को कहा जाए। वहीं मनमानी या लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।  

prime article banner

वहीं मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि दशाश्वमेध और शीतला घाट पर पीपा पर बनने वाले मंच सुरक्षा के चलते इस साल देव दीपावली पर नहीं बनेंगे। लोगों के सहयोग से विभिन्न घाटों पर 11 लाख दीयो से घाट जगमग होंगे। नावों पर जल पुलिस, पीएसी एवं एनडीआरएफ के जवानों के साथ कुशल गोताखोरों की तैनाती की जाए। देव दीपावली के दिन शहर की यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिया। 

पार्किंग व्यवस्था करें सुनिश्चित 

रूट डायवर्जन के साथ बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग कटिंग मेमोरियल मैदान, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, क्वींस कॉलेज, बेनियाबाग पार्क एवं टाउनहॉल मैदान में कराने को निर्देशित किया। कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार घाटों पर जलने वाले दीपक बड़े आकार के होंगे जो चार-पांच घंटे तक घाटों को जगमग करते रहेंगे। उन्होंने नगर आयुक्त को गंगा घाट की ओर जाने वाले गलियों में सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चत कराने को कहा। 

घाटों पर 24 घंटे सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए

नगर निगम और लोकनिर्माण विभाग को गंगा घाट को जाने वाली सड़कों और गलियों को दुरुस्त करने को कहा। देव दीपावली बीतने के साथ गंगा घाटों पर सफाई कराने का निर्देश भी दिया। इसके लिए घाटों पर 24 घंटे सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए और अतिरिक्त डस्टबिन रखा जाए। कहा कि आठ गंगा घाटों पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 

आदेश का सख्ती से हो पालन

पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने थानावार नाविकों की सूची तैयार कर नाव मालिकों एवं नाविकों को आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा। बाहर से आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को सूचनाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में नगर आयुक्त गौरांग राठी, वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय, एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक आदि मौजूद थे। 

देव दीपावली से पूर्व गंगा घाटों की करें मुकम्मल सफाई

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार ने गुरुवार की शाम को निरीक्षण के लिए निकले। देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने देव दीपावली के मद्देनजर एक सप्ताह की मोहलत देते हुए सफाई कार्य मुकम्मल करने की हिदायत दी।

अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह के साथ दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद घाट व मान मंदिर घाट का निरीक्षण किया। घाट पर विशेष सफाई का निर्देश दिये। कहा कि श्रद्धालुओं व छठ पर्व की व्रती महिलाओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए हर प्रयास नगर निगम की ओर से होना चाहिए। उन्होंने चेंजिंग रूमों की भी जानकारी ली। घाट पर लाइट आदि की व्यवस्था भी जांची। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.