विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में न ओटीपी आई न ही कोई लिंक, स्कूल प्रबंधक के खाते से साइबर फ्राड कर उड़ा दिया साढे तीन लाख रुपये

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 03 Oct 2026 06:04 PM (IST)

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में एक कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अजय कुमार सिंह के बैंक खातों से ...और पढ़ें

वाराणसी में स्कूल प्रबंधक के खाते से साढ़े तीन लाख का साइबर फ्रॉड, न ओटीपी आई न कोई लिंक।

वाराणसी में स्कूल प्रबंधक के खाते से साढ़े तीन लाख का साइबर फ्रॉड, न ओटीपी आई न कोई लिंक।

HighLights

  1. वाराणसी में स्कूल प्रबंधक के खाते से साढ़े तीन लाख की ठगी।

  2. साइबर ठगों ने बिना ओटीपी, लिंक के पैसे निकाले।

  3. पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और लोहता थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, (लोहता) वाराणसी। थाना क्षेत्र के कोरौती गांव के एक कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक के खाते से साइबर ठगों ने शुक्रवार की सुबह साढे तीन लाख उडा दिए। जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया तब जानकारी हुई। तो उन्होंने साइबर हेल्पलाइन और लोहता थाने पर लिखित सूचना दे दिया है। पुलिस मांमले की जांच कर रही है।

डा अजय कुमार सिंह का उनके गांव में ही एक सूरजपति कन्या इंटर कालेज कै नाम से विद्यालय चलता है। डा अजय सिंह ने बताया की बैंक आफ बडौदा तथा आईसीआईसीआई में हमारा खाता है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे मैसेज आया की। पहले बड़ौदा बैंक से 99.8000 हजार, मुर्शिदाबाद आईसीआईसीआई, 99999, मुर्शिदाबाद और 30000 रूपया तीन बार में फ्राडो द्वारा निकाला गया है।

शुक्रवार को बैंक बंद था। जिसकी वजह से वह साईबर हेल्प लाईन तथा साईबर थाना और लोहता थाने पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया की न कोई ओटी आई न कोई लिंक पैसा कटने का बस मैंसेज आया। थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया क‍ि मामले की जांच की जा रही है।