विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िजली व‍िभाग के आफ‍िस की दौड़ खत्‍म, मोबाइल पर दूर होगी समस्या, दफ्तर के चक्कर होंगे कम

By pandey jayprakash(01) Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 02 Oct 2026 11:16 AM (IST)

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अब उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी जानकारी सीधे मोबाइल पर देगा, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर ...और पढ़ें

वाराणसी बिजली विभाग की डिजिटल पहल, अब मोबाइल पर मिलेंगी सभी जानकारी।

वाराणसी बिजली विभाग की डिजिटल पहल, अब मोबाइल पर मिलेंगी सभी जानकारी।

HighLights

  1. बिजली विभाग अब डिजिटल माध्यमों से उपभोक्ताओं से जुड़ेगा।

  2. उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

  3. व्हाट्सएप ग्रुप और पोर्टल पर मिलेगी सटीक विभागीय जानकारी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बिजली गई, आपूर्ति सामान्य कब हाेगी, बिजली मीटर बदलने और उसमें आने वाली खराबी, नई सुविधा क्या शुरू हुई और विभाग ने क्या बदलाव किया। अब इन सवालों के जवाब के लिए उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने डिजिटल माध्यमों से उपभोक्ताओं से सीधे संवाद का जरिया बनाने की तैयारी की है।

विभाग के अभियंता बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता सुविधाओं, जागरूकता संदेश और विभागीय गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर विभाग की ओर से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप, विभिन्न पोर्टल के जरिए सूचनाएं देते रहेंगे। बिजली विभाग के इस पहल के पीछे विभागीय जानकारी को सीधे उपभोक्ताओं के मोबाइल तक पहुंचाना है।

बिजली व्यवस्था में होने वाले बदलाव, सेवाओं से संबंधित नई जानकारी और महत्वपूर्ण सूचनाएं आधिकारिक मंचों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उपभोक्ताओं को अलग-अलग स्रोतों से जानकारी जुटाने की जरूरत कम होगी। डिजिटल मंचों के जरिए विभाग और उपभोक्ताओं के बीच संवाद भी मजबूत होगा।

खासकर बिजली सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं और जागरूकता संदेशों को तेजी से लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। अधिशासी अभियंता का कहना है कि विभाग की ओर से जारी वाट्सएप, पोर्टल आदि से ही जानकारी हासिल करें। दूसरे पोर्टल पर जाने से गलत सूचनाएं मिलेंगी।