नीतीश कुमार के बेटे निशांत का बिहार के बाहर पहला सम्मेलन वाराणसी में, तैयारी में जुटे पार्टी पदाधिकारी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार वाराणसी में बिहार के बाहर अपना पहला बड़ा सम्मेलन आयोजित ...और पढ़ें

निशांत कुमार का वाराणसी में पहला बड़ा सम्मेलन: यूपी में जदयू की चुनावी रणनीति का शंखनाद।
HighLights
निशांत कुमार वाराणसी में बिहार के बाहर पहला सम्मेलन करेंगे।
जदयू उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में।
25 अक्टूबर को करौता में प्रदेश कार्यकारिणी का सम्मेलन होगा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार अपने राज्य से बाहर पहली बार एक बडा सम्मेलन वाराणसी में करने जा रहे हैं। इसके जरिए जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में दम ठोकने के रूप में भी देखा जा रहा है।
निशांत रविवार को काशी में थे। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी अधिक से अधिक सीटें जीतकर गठबंधन को मजबूत करने का लक्ष्य है। यूपी में भी जदयू का गठबंधन जारी रहेगा और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी चुनाव में जुटेंगे।
बताया कि 25 अक्टूबर को लोहता के पास करौता में प्रदेश कार्यकारिणी का सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा आदि बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन से 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।
एक प्रश्न के जवाब में कहा कि आसपास के जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर अच्छा लगा। जदयू के सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संगठन और गठबंधन को मजबूत करने में जुटें। बताते चलें कि नीतीश कुमार ने भी पूर्व के चुनाव के पहले पिंडरा में बड़ी सभा की थी।
