Move to Jagran APP

नागेपुर पहुंची 'निर्भया ज्योति यात्रा'

मिर्जामुराद : दिल्ली में पाच वर्ष पूर्व 16 दिसंबर को हुए निर्भया काड की दर्दनाक घटना के विरोध म

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Dec 2017 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 23 Dec 2017 09:39 PM (IST)
नागेपुर पहुंची 'निर्भया ज्योति यात्रा'
नागेपुर पहुंची 'निर्भया ज्योति यात्रा'

मिर्जामुराद : दिल्ली में पाच वर्ष पूर्व 16 दिसंबर को हुए निर्भया काड की दर्दनाक घटना के विरोध में रेड ब्रिगेड द्वारा लखनऊ से बलिया तक निकली चौदह दिवसीय निर्भया ज्योति साइकिल यात्रा शनिवार को प्रधानमंत्री के सासद आदर्श गाव नागेपुर में पहुंची और यहां चौपाल लगी। आदर्श गाव की बेटियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। रविवार को यह यात्रा जयापुर में पहुंचेगी।

loksabha election banner

लोक समिति के तत्वाधान मे आयोजित स्वागत समारोह मे गाव की बेटियां और महिलाओं ने साइकिल यात्रा मे शामिल लड़कियों का स्वागत किया। इस दौरान गाव मे निर्भया की याद में और लड़कियों की सुरक्षा की माग को लेकर रैली निकाली गयी। रैली मे शामिल लड़किया 'निर्भया तेरे सपने को मंजिल तक पहुचाएंगे, लड़कियों पर हिंसा बंद करो, बलात्कारियों को फासी दो, शराब बंदी लागू करो' जैसे नारे लगा रही थी। यात्रा लोकसमिति आश्रम पहुंची, जहा बालिका व महिला हिंसा के खिलाफ सभा का आयोजन किया गया। यात्रा की संयोजिका पूजा विश्वकर्मा ने बताया की यात्रा 17 दिसंबर से लखनऊ से निकाली गयी है। निर्भया के माता पिता व महिला व बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने झडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया है। एक दर्जन से ज्यादा लड़कियों की यह यात्रा 29 दिसंबर को निर्भया के पैतृक गाव मडौरा कला, बलिया में पहुंचकर समाप्त होगी। महिला समाख्या की राज्य समन्वयक रंजना खरे ने बताया कि रेड ब्रिगेड, निर्भया ज्योति ट्रस्ट द्वारा महिला समाख्या के सहयोग से निकाली गई यात्रा का उद्देश्य महिलाओं व बेटियों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकना है। अनेक कानून भी बने परंतु अभी भी महिलाएं सुरक्षित नही है। आज भी लड़कियों व महिलाओं पर दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही हैं। यात्रा के दौरान जगह-जगह लड़कियों व महिलाओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जा रही है। रेड ब्रिगेड द्वारा आत्म रक्षा के गुण भी सिखाये जा रहे है। लड़कियों व महिलाओं की सहायता के लिये महिला हेल्पलाइन 181 का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। संचालन रामबचन व धन्यवाद ज्ञापन लोक समिति के नंदलाल मास्टर ने किया। प्रियंका, अंजू, काजल, आस्था, सुमन, पायल, नेहा, अनीता, सरिता, सोनी, ममता, विद्या समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.