डांडिया नाइट्स के अायोजन में धमाल मचाने जौनपुर पहुंचीं निमकी मुखिया की कलाकार 'भूमिका गुरूंग'
स्टार भारत के मुख्य धारावाहिक निमकी मुखिया की मुख्य अभिनेत्री भूमिका गुरूंग शनिवार को जौनपुर नगर में आयोजित डांडिया नाइट्स में शामिल होने पहुंचीं।
जौनपुर, जेएनएन। स्टार भारत के मुख्य धारावाहिक 'निमकी मुखिया' की मुख्य अभिनेत्री भूमिका गुरूंग शनिवार को जौनपुर नगर में आयोजित डांडिया नाइट्स में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि टीवी सीरियल में निमकी मुखिया का किरदार वह निभा रही हैं, जो महिला सशक्तीकरण की मिसाल है।
नारी सशक्तीकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पुरुष के बराबर खड़ा करने की बात करता है, न कि उनसे अधिक सम्मान की बात करता है। फिल्म हो या आम जनजीवन उसमें लोगों के परिधान से उसके चरित्र की तुलना नहीं करनी चाहिए, कभी-कभी भारतीय परिधान पहनने वाले लोग भी गलत साबित होते है। वहीं पश्चिमी पोशाक पहनने वाले भारतीय संस्कृति को भी आत्मसात किए हुए है। बताया कि डांडिया नाइट्स के आयोजन में पहली बार आने का मौका मिला है।