विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में नाना पाटेकर को पि‍तर कुंडा के प्राचीन कुंड पर दी गई श्रद्वांज‍ल‍ि

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 08 Oct 2026 03:24 PM (IST)

वाराणसी डर्बी शायर क्लब ने पीतर कुंडा स्थित प्राचीन कुंड पर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब ...और पढ़ें

वाराणसी के पीतर कुंडा में नाना पाटेकर को डर्बी शायर क्लब ने दी श्रद्धांजलि।

वाराणसी के पीतर कुंडा में नाना पाटेकर को डर्बी शायर क्लब ने दी श्रद्धांजलि।

HighLights

  1. वाराणसी डर्बी शायर क्लब ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी।

  2. शकील अहमद ने नाना पाटेकर के 80 फिल्मों में अभिनय को सराहा।

  3. नाना पाटेकर अपनी कमाई का 80% गरीबों को दान करते थे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर वाराणसी डर्बी शायर क्लब ने पीतर कुंडा स्थित प्राचीन कुंड पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने कहा कि नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत और आम जनता में गहरा असर पड़ा है।

शकील अहमद ने बताया कि नाना पाटेकर ने 80 फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। उन्होंने कहा कि अभिनेता फिल्मों से मिलने वाली राशि का 80 प्रतिशत गरीबों को दान कर देते थे। क्लब की ओर से उन्हें शत-शत नमन करते हुए शकील अहमद ने कहा कि नाना पाटेकर ने हमेशा तिरंगे की आन-बान-शान ऊंची रखी। आम जनता के संघर्ष, सरकारी व्यवस्था और अपराध से जुड़े मुद्दों को भी उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के सामने रखा।

शकील अहमद ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता का असली नाम विश्वनाथ गजानन पाटेकर था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विक्की यादव, हैदर मुलाई, मोहम्मद सलीम, प्रांजल यादव, निक्की चिंतित बनारसी, गोपाल यादव, आपका शंभू यादव, अमजद अली, बबलू जायसवाल और आदिल मौजूद थे।