शिवरात्रि से काफी पहले वाराणसी की पहड़िया मंडी में नागपुर के एप्पल बेर की दस्तक, छठ पर बढ़ेगी मांग
नागपुर के एप्पल बेर की आवक वाराणसी की पहड़िया मंडी में शुरू हो गई है, जो आमतौर पर महाशिवरात्रि के ...और पढ़ें

वाराणसी की पहड़िया मंडी में नागपुर के एप्पल बेर की दस्तक, छठ पूजा तक बढ़ेगी मांग।
HighLights
नागपुर के एप्पल बेर की आवक शुरू हुई।
पहड़िया मंडी में थोक भाव ₹40 प्रति किलो।
छठ पूजा तक मांग बढ़ने की उम्मीद।
जागरण संवाददाता वाराणसी। वैसे तो काशी में महाशिवरात्रि पर्व पर बेर की डिमांड होती है और फरवरी में पूर्वांचल में बेर पकती है। लेकिन बाहर से आने वाली बेर ने अभी से शिवरात्रि का अहसास कराना शुरू कर दिया है।
पहड़िया मंडी में नागपुर के एप्पल बेर की आवक शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में इसकी खपत करीब 60 से 70 डिब्बे की है। एक डिब्बे में 10 किलो बेर आती है। मंडी में इसका थोक भाव 40 रुपये प्रति किलो है, जबकि बाहर बाजार में 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
मंडी के व्यापारी हाजी तौफीक और हैदर ने बताया कि फिलहाल एप्पल बेर का वजन 150 से 200 ग्राम तक है। इसका आकार 250 से 300 ग्राम तक भी होता है। सेब के आकार जैसा होने के कारण इसे एप्पल बेर कहा जाता है। स्वाद में मीठा होने के चलते लोग इसे पसंद करते हैं। व्यापारियों के अनुसार, अभी शुरुआती दौर में कम मात्रा में माल मंगाया जा रहा है। छठ पूजा तक इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है।
