विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बनारस में 'काउ मिल्क पार्टी' से रोजेदारों ने खोला रोजा

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Mon, 29 May 2017 11:04 AM (GMT+05:30)

इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम ने यह साफ कर दिया कि किसी भी राजनीति के तहत हिंदू-मुस्लिम नफरत को बढ़ावा नहीं देंगे।

बनारस में 'काउ मिल्क पार्टी' से रोजेदारों ने खोला रोजा
बनारस में 'काउ मिल्क पार्टी' से रोजेदारों ने खोला रोजा

वाराणसी (जागरण संवाददाता)। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वरुणानगरम कालोनी, हुकुलगंज में रविवार को रमजान के पहले दिन 'काउ मिल्क पार्टी' का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोजेदारों ने गाय के दूध और खजूर से रोजा खोलकर दुनिया को संदेश दिया कि हर हाल में गाय का संरक्षण करेंगे। इस दौरान हिंदुओं ने भी पहला रोजा रखकर मुस्लिम भाइयों के धर्म के प्रति अपना सम्मान दिखाया।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश सह संयोजक मो. अजहरुद्दीन को विशाल भारत संस्थान के उपाध्यक्ष डा. निरंजन श्रीवास्तव ने गाय का दूध पिलाकर रोजा खुलवाया। वहीं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सेवा प्रमुख डा. राजीव श्रीवास्तव ने कुरैशी समाज फाउंडेशन के अध्यक्ष रियाज कुरैशी को खजूर खिलाकर व अपने हाथों से दूध पिलाकर रोजा खुलवाया।

इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले आयोजित एकता का संदेश देने वाली काउ मिल्क पार्टी ने यह साफ कर दिया कि किसी भी राजनीति के तहत हिंदू-मुस्लिम नफरत को बढ़ावा नहीं देंगे। रियाज कुरैशी ने कहा हम गाय न काटेंगे न कटने देंगे। हमें सरकार मदद करें तो सबसे बड़े गो पालक हम खुद बन जाएंगे। कुरैशी बिरादरी ने हमेशा शांति और एकता की वकालत की है। हम सरकार के साथ हैं, हमारा परिवार भले ही संकट का सामना कर रहा है लेकिन हमने कानून कभी नहीं तोड़ा।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के खिलाफ जिलों में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन आज

इफ्तार पार्टी में डा. राजीव श्रीवास्तव ने कहा जब कुरैशी बिरादरी ने गाय न काटने का संकल्प लिया है तो हम भी उनकी समस्या हल करने की पहल करेंगे। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में 200 स्थानों और काशी में 30 स्थानों पर काउ मिल्क पार्टी दी जाएगी। महिला रोजेदारों के लिए अलग से रोजा इफ्तार पार्टी दी जाएगी। इफ्तार में गाय के दूध से बने व्यंजन परोसे जाएंगे ताकि गाय के महत्व को समझ सकें।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ की मेडिकल छात्रा ने किया आइएस से जुड़े युवक से निकाह