Move to Jagran APP

वाराणसी नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों के किराएदारों के लिए अब भी महंगाई नहीं आई

महंगाई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है लेकिन आवंटित दुकानों के किराएदारों के लिए अब भी महंगाई नहीं आई है।

By Edited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 01:37 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 07:48 AM (IST)
वाराणसी नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों के किराएदारों के लिए अब भी महंगाई नहीं आई
वाराणसी नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों के किराएदारों के लिए अब भी महंगाई नहीं आई

वाराणसी, जेएनएन। महंगाई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सामने महंगी हो रही है लेकिन नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों के किराएदारों के लिए अब भी महंगाई नहीं आई है। उनके लिए सबकुछ मन मुताबिक है। चॉकलेट और टॉफी के दाम बढ़ गए लेकिन निगम के किराएदार अब भी 1959 में तय किराया ही दे रहे हैं। मैदागिन, विशेश्वरगंज और चेतगंज जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक स्थानों पर नगर निगम के दुकानदार तीन रुपये और पांच रुपये किराया देकर दुकान चला रहे हैं। वर्तमान में नगर निगम प्रशासन के पास 33 स्थानों पर 1358 दुकानें हैं। इस दुकानों से नगर निगम को लगभग 60.62 लाख किराया मिलता है।

loksabha election banner

नगर निगम कई बार उनके किराए को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करता है लेकिन किन्हीं कारणों से यह अमल में नहीं लाया जा सका। एक सप्ताह पूर्व वर्ष 2020-21 के बजट पर कार्यकारिणी में हुए चर्चा में यह मुद्दा एक बार फिर उठा है। भाजपा के राजेश यादव चल्लू ने नगर निगम प्रशासन से मूल किराएदारों के साथ सिकमी किराएदारों की सूची मांगी है। इसे लेकर नगर निगम के राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ दुकानदारों में भी हड़कंप मचा है। क्योंकि नगर निगम का किराया न बढ़ाने के पीछे कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत भी है। ऐसी कई बार शिकायतें भी निगम प्रशासन को समय-समय पर मिलती रही हैं। पार्षद द्वारा सूची की मांग करने के बाद हरकत में आए निगम प्रशासन ने वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर जो किराया तय किया है। वो चौकाने वाले हैं। इन दुकानों के किराए से नगर निगम को 1.23 करोड़ की आमदनी हो सकती है। मसलन इससे नगर निगम के आय में 20 गुना तक वृद्धि हो सकती है।

- किराया में वृद्धि जरूरी है। इसके लिए कार्यकारिणी और सदन में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद विचार-विमर्श कर लागू कराया जाएगा। - गौरांग राठी, नगर आयुक्त

- सिकमी किराएदार नगर निगम द्वारा आवंटित कई दुकानों के किराएदार सिकमी किराएदार हो गए हैं। ये वो किराएदार हैं जिन्हें मूल कराएदारों ने एक मुश्त राशि लेकर दुकान को उनके नाम से हस्तांतरित कर दिया है। अब वे नगर निगम को किराया देते हैं। नगर निगम ने कई बार उन्हें बेदखल करने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

- दुकानों का किराया और वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर

प्रस्तावित किराया स्थान : विशेश्वरगंज वर्तमान किराया प्रस्तावित किराया (रुपये में) 12 17844 19 21374 30 21859 स्थान : नीचीबाग 25 9954 29 20538 40 9563 स्थान : शास्त्री नगर 251 2313 265 2283 350 3253 स्थान : विजयानगरम मार्केट 8 18606 12 16394 30 16394


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.