...ताकि बना और बचा रहे बनारस, नगरीय समस्याओं पर निगम की शुरू हुई बैठक varanasi news
नगरीय प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर निगम सदन की विशेष बैठक शनिवार को बुलाई गई है। टाउनहाल मैदान स्थित गांधी भवन में दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू होगी।
वाराणसी, जेएनएन। नगरीय प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर निगम सदन की विशेष बैठक शनिवार को शुरू हो गई है। टाउनहाल मैदान स्थित गांधी भवन में दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू हुई। महापौर मृदुला जायसवाल की ओर से बुलाई विशेष बैठक में कोई नया प्रस्ताव नहीं शामिल किया गया। इसमें पार्षद वार्डों की समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा हो रही है।
नगर निगम सदन में जन समस्याओ को लेकर पार्षदों ने अफसरों की कार्यवाही पर सवाल उठाया। नग़र आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी के अनुपस्थित रहने पर नारेबाजी हुई। सदन बैठक स्थगित करने की मांग हुई। इस पर वहां मौजूद अफसरों ने खड़े होकर वचन दिया कि नगर आयुक्त के नहीं उपस्थित रहने पर भी वे समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हैं। इसके बाद सदन में जन समस्याओं पर चर्चा शुरु हुई। महापौर मृदुला जायसवाल ने सीवर समस्या को गंभीर बताया। आगामी एक साल में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर करने के लिए अफसान को निर्देशित किया। उन्होंने सदन की मंशानुसार निर्देशित किया कि बजट का रोना न रोएं। यदि समस्या होतो तो पहले की सदन की बैठक में प्रस्ताव जरूर लाते। 20 से 25 मीटर पाइप बदल देने से यदि समस्या दूर हो जाती है तो तुरंत बदलें। महापौर ने जीएम जलकल की कार्यशैली पर सदन की मंशानुसार सवाल उठाया। कहा कि एक ढक्कन बदलने में 10 दिन लग जाते है। कहा कि अभियान चलाकर सीवर समस्या दूर करें। सफाई कार्य एक माह के अंदर कराएं। यदि ऐसा नही हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।