वाराणसी में पुण्यतिथि पर याद किए गए नेता जी मुलायम सिंह यादव, कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि
वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें ...और पढ़ें

वाराणसी में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद किए गए 'नेता जी' के संघर्ष।
HighLights
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि वाराणसी में मनाई गई।
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनके जीवन-दर्शन और सामाजिक न्याय पर हुई चर्चा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य के पैगंबरपुर, रुप्पनपुर स्थित शिक्षक एमएलसी चुनाव के कैंप कार्यालय पर समाजवाद के पुरोधा, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उनके जीवन-दर्शन, राजनीतिक संघर्षों और सामाजिक न्याय की स्थापना में उनके योगदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों को सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।
कहा कि नेता जी ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए सामाजिक न्याय और समानता की राजनीति को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में नेता जी के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना तथा समाज के प्रत्येक वंचित वर्ग को उसका हक और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव जैन कुशवाहा, हैदर गुड्डू, पूर्व पार्षद इरशाद अहमद, मन्नू अंसारी, संजय मौर्या प्रधान, पूर्व पार्षद शमीम अंसारी, संदीप मौर्या एडवोकेट, रामसिंह भारद्वाज कपिल यादव, पूर्व पार्षद मो. आरिफ, इफ्तेखार अहमद, सतीश मौर्य, मनोज यादव, छुन्नू बिंद, राजन मौर्य, मनोज मौर्य, सुमित मौर्य, विजय चौहान, सोनू मौर्य, जैनुल आब्दीन, संजय मौर्या, पारस यादव, कन्हैया पाल एवं मनोज कुमार आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।
