Move to Jagran APP

मुगलसराय नहीं अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल, रेलवे के सभी कार्यालयों को निर्देश जारी

रेलवे में मुगलसराय नाम अब इतिहास बन गया। रेल मंत्रालय ने रेल मंडल का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडल कर दिया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 09:42 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 09:42 PM (IST)
मुगलसराय नहीं अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल, रेलवे के सभी कार्यालयों को निर्देश जारी
मुगलसराय नहीं अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल, रेलवे के सभी कार्यालयों को निर्देश जारी

चंदौली, जेएनएन। रेलवे में मुगलसराय नाम अब इतिहास बन गया। रेल मंत्रालय ने रेल मंडल का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडल कर दिया है। मंडल में मुगलसराय के नाम वाले रेलवे के सभी कार्यालयों के नाम भी बदल दिए जाएंगे। रेलवे बोर्ड की अधिसूचना रविवार को सार्वजनिक कर दी गई।

loksabha election banner

पांच अगस्त 2018 को मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किए जाने के भाजपा सरकार के ऐतिहासिक फैसले ने सियासी हचचल बढ़ा दी थी। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन समर्थन में आवाजें बुलंद हुईं तो विरोधियों को शांत होना पड़ा। हालांकि नाम परिवर्तन शहर तक सिमट कर रह गया। नगर और जंक्शन का नाम तो बदल दिया गया लेकिन मुगलसराय रेल मंडल कागजों में कायम रहा। हाल ही में जनपद दौरे पर आए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने नगर में व्यापारियों से मुखातिब होने के दौरान इस बात के संकेत दिए थे कि जल्द ही रेल मंडल का नाम भी बदल दिया जाएगा। रविवार को रेल मंत्रालय की अधिसूचना सार्वजनिक होने के साथ ही उनके वादे पर मुहर भी लग गई। इस तरह देश के नामचीन रेल मंडल का नाम भी जनसंघ से संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया गया।

डीआरएमपंकज सक्सेना के अनुसार मुगलसराय रेल मंडल का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल करने संबंधी रेलवे बोर्ड की अधिसूचना प्राप्त हो चुकी है। यह प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.