Move to Jagran APP

Ramadan 2019 : नहीं दिखा चांद, पाक महीना रमजान कल से, बाजारों में बढ़ी रौनक

नई सड़क स्थित मस्जिद खुदा बख्श जायसी में रविवार को मगरिब की नमाज के बाद रमजान के चांद को लेकर इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी की बैठक हुई।

By Edited By: Published: Mon, 06 May 2019 01:16 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 01:16 AM (IST)
Ramadan 2019 : नहीं दिखा चांद, पाक महीना रमजान कल से, बाजारों में बढ़ी रौनक
Ramadan 2019 : नहीं दिखा चांद, पाक महीना रमजान कल से, बाजारों में बढ़ी रौनक

वाराणसी, जेएनएन। नई सड़क स्थित मस्जिद खुदा बख्श जायसी में रविवार को मगरिब की नमाज के बाद रमजान के चांद को लेकर इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी की बैठक हुई। इसमें रविवार को चांद की तस्दीक न होने पर सोमवार से नमाज-ए-तरावीह व मंगलवार से रोजे रखने का ऐलान किया गया। अध्यक्षता मौलाना जकीउल्लाह असदुल कादरी ने की। बैठक में मुफ्ती ए बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी, मौलाना अब्दुल्लाह नासिर, मौलाना जाहिद, मौलाना यूनुस मदनी, मौलाना अब्दुल मतीन, मौलाना वलीउल्लाह आदि थे। इफ्तार व सहरी के लिए जमकर हुई खरीदारी- रमजान उल मुबारक के दस्तक देते ही सहरी व इफ्तार के सामान की जमकर खरीदारी भी शुरू हुई। लोग दूधफेनी से लेकर खजूर, चना, मटर, फल आदि खरीदते नजर आए। दालमंडी, विश्वेश्वरगंज, नई सड़क, गोलादीना नाथ आदि प्रमुख बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही।

prime article banner

आज से शुरू होगी तरावीह की नमाज : चांद दिखने के साथ ही सोमवार रात इशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज (रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज) शुरू होगी। विभिन्न मस्जिदों में तीन दिनों से लेकर 27 दिनों तक 'खत्म तरावीह' होगी, जबकि तरावीह की नमाज पूरे महीने पढ़ी जाएगी।

तीन दिन में खत्म तरावीह : मस्जिद लाट सरैयां, मस्जिद मखदूम शाह, अखाड़ा वाली मस्जिद-अंसाराबाद, मस्जिद मुहल्ला राज मंदिर व बेनियाबाग के मैदान में नवाब यूसुफ कुंआ के चबूतरे पर।

पांच दिन में खत्म तरावीह : मस्जिद धरहरा, मस्जिद भदऊं चुंगी, अंगूरी वाली मस्जिद-पठानी टोला, मस्जिद अंगूरों वाली-पठानी टोला, मस्जिद रजा अली-कतुआपुरा, मस्जिद-गोलाघाट, मस्जिद नउवापोखर।

छह दिन में खत्म तरावीह : मस्जिद नवापोखर-अंसाराबाद, मस्जिद गड़ासा मिल-चौहट्टा लाल खां, मस्जिद जाहिद शहीद-पठानी टोला, मस्जिद जुम्मन शाह-मदारतल्ला, मस्जिद कतुआपुरा, मस्जिद नगीना-ओंकारेश्वर, मस्जिद अखाड़े वाली-कुतबन शहीद, मस्जिद बाजार वाली-आलमपुरा, मस्जिद अंबिया मंडी-चिकवनपुरा, मस्जिद जलालीपुरा चुंगी, मस्जिद अल कुरैश-हंकारटोला, मस्जिद अजगैब शहीद-राजघाट, मस्जिद जिन्नाती-पुराना पान दरीबा।

सात दिन में खत्म तरावीह : अय्या की मस्जिद-दशाश्वमेध, मस्जिद मदीना-पठानीटोला।

आठ दिन में खत्म तरावीह : मस्जिद आलम शाह-खालिसपुरा, मस्जिद हकीम अब्दुल कलाम-लहंगपुरा, मस्जिद लाटशाही-कचहरी, मस्जिद रहीम खां-शिवाला, मस्जिद अस्तबल-शिवाला, रजा मस्जिद-पांडेय हवेली।

नौ दिन में खत्म तरावीह : मस्जिद रकीबिया-अहमद नगर, बजरडीहा।

दस दिन में खत्म तरावीह : मस्जिद खुदा बख्श जायसी लंगड़े हाफिज-नई सड़क, मस्जिद ज्ञानवापी, मस्जिद ढाई कंगूरा-चौहट्ट लाल खां, खजूर वाली मस्जिद-नई सड़क, मस्जिद संगमरमर-दालमंडी, मस्जिद बीबी रजिया-चौक, मस्जिद मस्जिद फूटी-मदनपुरा, मस्जिद रजा कालोनी-खजुरी, जुमा मस्जिद-सलेमपुरा, मस्जिद पानी टंकी-सलेमपुरा, मस्जिद सम्मन खां-गौरीगंज, मस्जिद जिन्नात वाली-फातमान, मस्जिद मदनी-बजरडीहा, मस्जिद मुस्लिम मुसाफिरखाना, सुल्तानिला मस्जिद-रेवड़ी तालाब, मस्जिद बड़ी पियरी।

12 दिन में खत्म तरावीह : मस्जिद खाकी शाह-शिवाला, नूरी मस्जिद-छित्तूपुर।

15 दिन में खत्म तरावीह : जामा मस्जिद-नेदसर, नगीना मस्जिद-रेवड़ी तालाब, नूरी मस्जिद-अशफाक नगर, मस्जिद कारी साहब-बेनियाबाग।

20 दिन में खत्म तरावीह : काली मस्जिद-सलेमपुरा।

24 दिन में खत्म तरावीह : मस्जिद पांडेय हवेली, मस्जिद बैतुल मुकर्रम-अशफाक नगर।

27 दिन में खत्म तरावीह : मस्जिद रंगीले शाह-दालमंडी, बड़ी मस्जिद-मालती बाग।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.