Move to Jagran APP

Monsoon 2022 : केरल- तमिलनाडु के करीब पहुंचा मानसून, उत्‍तर प्रदेश में बीस जून तक होगी सक्रियता

Monsoon Update 2022 देश में मानसूनी सक्रियता ने एक बार फ‍िर से जोर पकड़ा है। मानसून दक्षिण भारत में अब कभी भी दस्‍तक दे सकता है। मानसून केरल और तमिलनाडु के करीब समुद्र में पहुंच चुका है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 02:01 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 02:01 PM (IST)
Monsoon 2022 : केरल- तमिलनाडु के करीब पहुंचा मानसून, उत्‍तर प्रदेश में बीस जून तक होगी सक्रियता
उत्‍तर प्रदेश में मानसून उम्‍मीद है तय समय के पहले ही पहुंच जाएगा।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। देश में मानसूनी सक्रियता ने एक बार फ‍िर से जोर पकड़ा है। बीते चौबीस घंटों के भीतर मानसून ने श्रीलंका का आधा सफर पूरा कर अब केरल के साथ ही तमिलनाडु के समुद्र तटीय क्षेत्र में दस्‍तक दे दी है। हालांकि, अभी यह केरल और तमिलनाडु के जमीनी इलाकों में नहीं पहुंचा है लेकिन समुद्र तट के करीब दस्‍तक होने की वजह से उम्‍मीद जगी है कि मानसून इस बार तय समय के चार दिन पहले ही पहुंच सकता है। अमूमन केरल और तमिलनाडु में मानसून एक जून के आसपास सक्रिय होता है। 

loksabha election banner

मानसून ने इस बार तय समय से सप्‍ताह भर पूर्व अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दस्‍तक दी थी। लेकिन, मानसून की गति कुछ दिनों से ठहरी हुई थी। मगर, बुधवार के बाद से ही मानसून ने दोबारा गति पकड़ी और आधा श्रीलंका तक का सफर 24 घंटों में पूरा कर लिया है। अब मानसून की दक्षिणी रेखा हिंद महासागर में केरल और तमिलनाडु के करीब है। इस लिहाज से समुद्र में अब दक्षिण भारत के काफी करीब तक मानसून आ चुका है। इस लिहाज से अगर मानसूनी सक्रियता का रुख बना रहा तो अगले दो दिनों में मानसून देश के भीतर दस्‍तक दे देगा। 

वहीं उत्‍तर प्रदेश में हर साल सोनभद्र जिले के जरिए मानसून दस्‍तक देता रहा है। अब मानसूनी सक्रियता का दौर दोबारा जोर पकड़ने के बाद उम्‍मीद जगी है कि तय समय 20 जून के आसपास तक मानसून उत्‍तर प्रदेश में भी सक्रिय हो जाएगा। बीते वर्ष मानसून उत्‍तर प्रदेश में तय समय के सप्‍ताह भर पूर्व 13 जून को ही दस्‍तक दे चुका था। इस लिहाज से अगर इस बार भी मानसूनी सक्रियता का रुख बना रहा तो बूंदाबांदी और बारिश का दौर पूर्वांचल में बीस जून के पूर्व ही हो सकता है। इस लिहाज से अगले 25 दिनों के भीतर ही मानसूनी सक्रियता की उम्‍मीद उत्‍तर प्रदेश में जगी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.