Move to Jagran APP

बलिया में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित किशोरी को जलाने का प्रयास, गंभीर हालत में वाराणसी में भर्ती; आरोपित गिरफ्तार

Molestation in UP बलिया में अब फिर से माहौल काफी गरम है। यहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक दलित किशोरी को जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। गंभीर हालत में झुलसी किशोरी को वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 02:17 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 02:17 PM (IST)
बलिया में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित किशोरी को जलाने का प्रयास, गंभीर हालत में वाराणसी में भर्ती; आरोपित गिरफ्तार
एसपी, देवेन्द्र नाथ ने बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के जलने की सूचना प्राप्त हुई

बलिया, जेएनएन। भरी पंचायत में कोटे की दुकान के आवंटन के एसडीएम तथा सीओ की मौजूदगी में फायरिंग में एक युवक की मौत के मामले के बाद बेहद चर्चा में रहे बलिया में अब फिर से माहौल काफी गरम है। यहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक दलित किशोरी को जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। गंभीर हालत में झुलसी किशोरी को वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी को बचाने के प्रयास में किशोरी के पिता भी झुलस गए हैं। किशोरी के पिता ने पड़ोस के युवक पर छेडख़ानी करने तथा विरोध पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस प्रकरण में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

बलिया में यह घटना शुक्रवार देर रात की है। यहां के दुबहर थाना क्षेत्र के एक नगवा गांव में युवक एक किशोरी से काफी समय छेडख़ानी करता था। दबंग लड़का उसे कई दिनों से कोचिंग जाते वक्त परेशान करता था और उसकी बात न मानने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता था। एक दिन कोचिंग जा रही किशोरी से साथ जब उसने सरेराह छेड़छाड़ की कोशिश की तो किशोर ने काफी विरोध कर दिया। कई लोगों के सामने दबंग को झिड़क दिया। जिसके बाद से वह तिलमिला गया।

शुक्रवार देर रात करीब दो बजे 16 वर्षीय किशोरी रात में छत पर सो रही थी। वह करीब तीन बजे एकाएक जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों की जब नजर पड़ी तो वह लड़की आग से झुलसकर छटपटा रही थी। घरवालों ने आग बुझाकर किशोरी को नीचे उतारा। इस दौरान लड़की के पिता का हाथ भी झुलस गया। इसके बाद गांव-घर के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को वाराणसी रेफर कर दिया। अभी भी पीडि़ता की हालत नाजुक है। वह बीएचयू के बर्न वार्ड में भर्ती है। उसके शरीर में इंफेक्शन फैल चुका है।

इस घटना की जानकारी होते ही एसपी देवेन्द्र नाथ, एएसपी संजय यादव, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व एसओ अनिल चंद तिवारी भी लड़की के घर पहुंच गए। लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोस के ही युवक 21 वर्षीय कृष्णा गुप्ता पर बेटी के साथ छेडख़ानी करने का अरोप लगाया है। उनका उसका कहना है कि रात वह मेरे छत पर पहुंचा तथा पुत्री के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दिया।

एसपी, देवेन्द्र नाथ ने बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के जलने की सूचना प्राप्त हुई। पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को जलाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। झुलसी किशोरी का इलाज वाराणसी में हो रहा है। दुबहर थाना एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.