आजमगढ़ में छह साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सनसनी, पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी
जीयनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में छह साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजमगढ़, जेएनएन। जीयनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में छह साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद्र दुबे एवं एसएसपी प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और मासूम से घटना की जानकारी ली। आरोपित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कर पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई है।
परिजनों के मुताबिक मासूम मां के साथ रात में सो रही थी। आधी रात में मां की नींद टूटी तो बेटी को न देखकर परेशान हो उठी। हो-हल्ला मचने पर परिवार के लोग ढूंढने निकले तो मासूम करीब आधा किमी. दूर एक दुकान के निकट पड़ी मिली। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि मासूम से शैतानों ने खेत में दुष्कर्म किया। उसके बाद मासूम को एक घर के निकट छोड़कर भाग गए। मासूम ने गेट खटखटाया और मदद की गुहार लगाई तो जानकारी पुलिस को हो सकी।