Move to Jagran APP

मुहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी - दमरे सिकंदराबाद के आगे डीरेका ने टेके घुटने

वाराणसी में दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद ने ऑल इंडिया पद्मश्री मु. शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को डीजल रेल कारखाना (डीरेका) वाराणसी को 9-0 से करारी शिकस्त दी।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 07:48 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 07:48 PM (IST)
मुहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी - दमरे सिकंदराबाद के आगे डीरेका ने टेके घुटने
मुहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी - दमरे सिकंदराबाद के आगे डीरेका ने टेके घुटने

वाराणसी, जेएनएन। दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद ने ऑल इंडिया पद्मश्री मु. शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को डीजल रेल कारखाना (डीरेका) वाराणसी को 9-0 से करारी शिकस्त दी। जबकि ओएनजीसी दिल्ली ने उत्तर प्रदेश संयुक्त छात्रावास को 6-0 से व यूपी एकादश ने हॉकी फैमिली सोनीपत हरियाणा को 3-2 से हराया। डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में खेले गए मैच में दमध्यरे सिकंदराबाद के अयप्पा पीआर ने हैट्रिक सहित चार गोल दागे। संदीप कुमार सिंह, सुमन कुजुर संग अर्जुन यादव, गुरुभेज सिंह व संपथ कुमार ने एक-एक गोल किया। 

loksabha election banner

यूपी एकादश ने हॉकी फैमिली हरियाणा को 3-2 से पराजित किया। खेल के 14वें मिनट में हरियाणा के गौरन ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। 27वें मिनट में यूपी एकादश के आमिर खान ने गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। खेल के 33वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर मुहम्मद फराज ने गोल कर यूपी एकादश को 2-1 से आगे किया। इसके दो मिनट बाद मुहम्मद फराज ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर टीम बढ़त 3-1 की। खेल के 42वें मिनट में हरियाणा के रितिक कुमार ने गोल कर स्कोर 3-2 किया। हूटर बजने तक यही स्कोर रहा। 

यूपी एकादश व दमरे सिकंदराबाद क्वार्टर फाइनल में 

ओएनजीसी दिल्ली की टीम ने शुरू से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश संयुक्त छात्रावास को 6-0 से रौंदा। ओएनजीसी दिल्ली के दिवाकर राम ने 10वें और 59वें मिनट में, संदीप अंटील ने 27वें व 29वें मिनट में, सोमजीत ने 30वें और नीलम एक्सेज ने 37वें मिनट में गोल दागा। अंकों के आधार पर यूपी एकादश और दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

25 फरवरी को होगा दो मुकाबला

25 को सुबह 10.30 बजे से अमृतसर व डीरेका और दिन में 12 बजे से पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर व हॉकी फैमिली हरियाणा के बीच मैच खेला जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.