Move to Jagran APP

मिशन यूपी 2022 : भाजयुमो ने वाराणसी में भरा हुंकार, प्रदेश में सीटें चाहिए 360 के पार

मिशन यूपी 2022 को लेकर भाजपा की हर इकाई ने कमर कस ली है। नई ऊर्जा के साथ युवा भी लक्ष्य को साधने के लिए जुट गए हैं। इसकी बानगी बुधवार को नरिया में दिखी जहां एक लान में भाजयुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में युवा जोश देखते बन रहा था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 06:10 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 06:10 AM (IST)
मिशन यूपी 2022 : भाजयुमो ने वाराणसी में भरा हुंकार, प्रदेश में सीटें चाहिए 360 के पार
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का गदा देकर अभिनंदन करते पार्टी कार्यकर्ता।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। मिशन यूपी 2022 को लेकर भाजपा की हर इकाई ने कमर कस ली है। नई ऊर्जा के साथ युवा भी लक्ष्य को साधने के लिए जुट गए हैं। इसकी बानगी बुधवार को नरिया में दिखी जहां एक लान में भाजयुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में युवा जोश देखते बन रहा था। मौका था नवनियुक्त भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के बनारस आगमन का। युवाओं के जोश को देख वे भी उत्साह से भर गए और प्रदेश में 360 सीटों से अधिक पर भाजपा की जीत के लिए युवाओं से अपील की।

loksabha election banner

उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में एक बारगी फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी। कहा, इसके लिए युवाओं का कंधे से कंधा मिलाकर चलना अहम होगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता अब से ही लक्ष्य पर केंद्रित हो जाएं। हर बूथ पर अगली पंक्ति में खड़े नजर आएं। याद दिलाया कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। भाजयुमो के वरिष्ठ नेता पवन चौबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर पार्टी के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कहा कि मिशन यूपी 2022 को लक्ष्य कर युवा अब से ही जुट गए हैं।

लाल के चरणों में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन

रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन से युवाओं को जोड़ा जाएगा। भाजयुमो का लक्ष्य है कि युवाओं को बूथ स्तर से जोड़ा जाए। उन्हेंं ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी दी जाए। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार मजबूती के साथ अपना कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, सभासद संतोष शर्मा, जितेंद्र सिंह, नंदलाल चौहान, अजय सेठ, ठाकुर राजेश सिंह, आशुतोष सिंह, नीरज चौरसिया, मनोज साहनी, अनूप चौरसिया रिंकू आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.