Move to Jagran APP

Mission UP 2022 : भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद पर 12 दावेदार, प्रदेश भाजपा संगठन को भेजा नाम

मिशन यूपी 2022 में बड़ी जीत के लिए भाजपा एक बारगी फिर आधी आबादी के साथ युवाओं पर भरोसा कर रही है। कुछ दिनों पूर्व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा हुई है तो वहीं अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के घोषणा की तैयारी कर ली गई है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 01:44 PM (IST)
Mission UP 2022 : भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद पर 12 दावेदार, प्रदेश भाजपा संगठन को भेजा नाम
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के घोषणा की तैयारी कर ली गई है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। मिशन यूपी 2022 में बड़ी जीत के लिए भाजपा एक बारगी फिर आधी आबादी के साथ युवाओं पर भरोसा कर रही है। जहां कुछ दिनों पूर्व भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा हुई है तो वहीं, अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के घोषणा की तैयारी कर ली गई है।

loksabha election banner

स्थानीय स्तर पर भाजपा प्रदेश संगठन को सूची भेज दी गई है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद पर 12 युवा नेताओं ने दावेदारी की है जिसकी समीक्षा जिला इकाई की कार्यकारिणी टीम ने की है। छह नामों को वरियता क्रम में रखते हुए सूची को प्रदेश भाजपा के पास भेज दिया गया है। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि भाजयुमो के गठन की कवायद तेज हो गई है। बहुत जल्द ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। इस पद के लिए संगठन की ओर से शर्तें थीं। पहली शर्त उम्र को लेकर रही। इसमें दावेदार की उम्र अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिक उम्र के युवाओं की दावेदारी निरस्त कर दी गई। इसके अलावा दावेदार की सक्रियता व संगठन के प्रति निष्ठा को भी आधार बनाया गया है। इस मानकों को पूरा करने वाले ही दावेदारों का नाम सूची में शामिल करते हुए प्रदेश भाजपा को भेजा गया है। बताया कि इस सप्ताह में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। आगामी चुनाव को देखते हुए यूपी में भाजपा हर संगठन को बेहतर करने की कोशिश में जुटी है।

ब्राह्मण जाति के दावेदार पर नजर

भाजपा के अंदरखाने में हो रही चर्चा के अनुसार अनुषांगिक संगठनों में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखा जा रहा है। यह मापदंड युवा मोर्चा के गठन में भी अपनाया जाएगा। जिला, महानगर, महिला संगठन, प्रकोष्ठों की सूची पर नजर डाली जाए तो भाजयुमो के गठन में ब्राह्मण जाति के दावेदार को तरजीह दी जा सकती है। हालांकि, इन सभी कयासों पर विराम जल्द लग जाने की उम्मीद जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.