Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Awards 2024: मीरजापुर की लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने कजरी को दी नई पहचान, अब पद्मश्री से बढ़ेगा मान

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 09:44 AM (IST)

    Padma Awards 2024 मीरजापुर की लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को वर्ष 1999 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने विंध्य महोत्सव में सम्मानित किया था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    मीरजापुर की लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने कजरी को दी नई पहचान, अब पद्मश्री से बढ़ेगा मान

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। मीरजापुर की लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को पद्मश्री के लिए चुना गया है। गुरुवार को जारी पद्म पुरस्कार की सूची में उनका नाम है। उन्हें पूर्व में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से लोक गायन के क्षेत्र में अकादमी रत्न सदस्यता भी मिल चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर की लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को वर्ष 1999 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने विंध्य महोत्सव में सम्मानित किया था। कजरी साम्राज्ञी उर्मिला श्रीवास्तव ने कजरी गायन को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। मीरजापुर के आर्य कन्या इंटर कालेज में संगीत गायन प्रवक्ता के रूप में शिक्षण कार्य किया।

    इसमें हासिल हो महारथ

    मीरजापुर की लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश के लोकगीत, भोजपुरी, मुख्यत: मीरजापुरी कजरी, देवी गीत, दादरा, कहरवां, पूर्वी, चैती, होली, कजरी, झूमर, खेमटा, बन्नी, सोहर, लचारी, विदेसिया विधा में महारथ हासिल है।

    मिल चुका है ये अवॉर्ड

    महेंद्र मिसिर पुरवइया रत्न सम्मान मारीशस के उच्चाचुक्त मुकेश्वर चुन्नी द्वारा 27 मार्च 2009, भिखारी ठाकुर सम्मान 2006 विश्व भोजपुरी सम्मेलन कोंडदेव स्टेडियम ठाणे मुंबई से मिला है। साथ ही अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन दिल्ली 1993, कर्मयोगी पुरस्कार विश्व भोजपुरी सम्मेलन मारीशस 2009 में कजरी साम्राज्ञी सम्मान से नवाजा गया।

    यह भी पढ़ें: Padma Awards: काशी के दो दिग्गजों को मिला पद्मश्री, एक ने लकड़ी खिलौने और दूसरे ने अपने सुरों से लोगों को बनाया दीवाना