Move to Jagran APP

Mirzapur में UP Tourism पर्यटन के लिए कर रही है प्रेरित, प्रशासन की पर्यटकों पर रोक

पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र के विहंगम जल प्रपातों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सैलानियों को प्रेरित किया जा रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 05:44 PM (IST)
Mirzapur में UP Tourism पर्यटन के लिए कर रही है प्रेरित, प्रशासन की पर्यटकों पर रोक
Mirzapur में UP Tourism पर्यटन के लिए कर रही है प्रेरित, प्रशासन की पर्यटकों पर रोक

मीरजापुर, जेएनएन। पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र के विहंगम जल प्रपातों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सैलानियों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें आकर्षित करने के लिए यहां के विहंगम दृश्यों को भी साझा किया जा रहा है। जिसे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भी पसंद किया गया, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्यटक स्थलों पर रोक लगाए जाने से सैलानियों को मायूसी हासिल हो रही है। कोरोना काल में छह माह से घरों में रह रहे लोग बाहर निकल कर पहाड़ों और झरनों की हसीन वादियों में आकर नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार अपने जीवन में करना चाह रहे हैं। प्रशासन द्वारा लिखनिया दरी, चूनादरी जलप्रपात व अन्य पर्यटन स्थलों पर कोरोना के चलते रोक लगा रखी है। सुरक्षाकर्मी जल प्रपात के गेट से ही सैलानियों को वापस भेज दे रहे हैं। जिससे सैलानी हलकान हो रहे हैं।

loksabha election banner

मनोरम जल प्रपात है लखनिया दरी व चूनादरी

सैकड़ों फीट ऊंचाई पर स्थित पहाड़ों की शिखर से गिरते हुए झरनों की कल कल और चट्टानों से टकराकर कर छलकता हुआ पानी, चारों ओर हरियाली एवं झरने की दूध जैसी सफेदी देखकर लोगों की नजरें ठहर जाती है। ऊंचाई से गिरते हुए झरनों के मनोरम दृश्य को देखने की लालसा हर सैलानी में रहती है। पर्यटन विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से चूनादरी के बारे में लिखा है कि यह केवल एक जल प्रपात ही नहीं बल्कि यह जीवन भर का अनुभव है। इसका मनोरम दृश्य आपको हतप्रभ कर देगा।

लोगों के विचार

दोनों जल प्रपातों पर शारीरिक दूरी के साथ सैलानियों को आने दिया जाना चाहिए। जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।- डा. अशोक शर्मा, ग्राम प्रधान।

प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक को हटाया जाए। सैलानियों को घूमने के लिए छूट दी जानी चाहिए। जिससे रमणीय स्थल का जनपद के अलावा अन्य जनपदों के सैलानी लुत्फ उठा सके।- पंकज उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य

शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सैलानियों को पर्यटक स्थलों पर जाने की छूट दी जानी चाहिए। इससे पर्यटक स्थल का नाम और बढ़ेगा। -कमलेश ङ्क्षसह, जोन अध्यक्ष अद

छह माह से लोग घरों में ही रहकर कोरोना से लड़ चुके हैं। लोगों में सकारात्मकता का संचार हो इसके लिए पहाड़ों और झरनों पर घूमने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। प्रशासन को पर्यटन स्थल पर छूट दी जानी चाहिए।- अमित कुमार गुप्ता, चार्टेड एकाउंटेंट।

बोले अधिकारी

चूना दरी और लखनिया दरी पर लगाई गई रोक मेरी जानकारी में नहीं है। थानाध्यक्ष व एसडीएम ही इस संबंध में जानकारी दे पाएंगे। -हीतेंद्र कृष्ण, सीओ मडिहान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.