विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सार्वजनिक शौचालय जबरदस्ती नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित दुलारे अंसारी को पुल‍िस ने किया गिरफ्तार

By Praween RaiEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 06:01 PM (IST)

वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग से सार्वजनिक शौचालय में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

वाराणसी: सार्वजनिक शौचालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी दुलारे अंसारी गिरफ्तार।

वाराणसी: सार्वजनिक शौचालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी दुलारे अंसारी गिरफ्तार।

HighLights

  1. सार्वजनिक शौचालय में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला।

  2. आरोपी दुलारे अंसारी को पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार।

  3. मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को कोर्ट ने जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र सार्वजनिक शौचालय में रविवार को 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। घरवालों के बाहर होने पर आरोपित ने नाबालिग को जबरदस्ती शौचालय में ले गया और दुष्कर्म किया।

घर आकर पीड़िता ने जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर चौक पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित देवली गली निवासी दुलारे अंसारी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की।

पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि नाबालिग बेटी के साथ दोपहर तीन बजे देवली गली निवासी दुलारे अंसारी ने दुष्कर्म किया। चौक इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।