लें शपथ, बेटियों का कोख में नहीं करेंगे हत्या : सुरेश खन्ना
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन 17 सितंबर को है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर श
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन 17 सितंबर को है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शनिवार जिले के कई विद्यालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन का आयोजन किया। बड़ागांव में बलदेव पीजी कालेज में आयोजित समारोह में प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज हम सब यह शपथ लें कि बेटियों की कोख में अब हत्या नही होने देंगे। उन्हें जन्म लेने का अधिकार है। उनको पढ़ा कर आत्मनिर्भर बनाएंगे।
दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश मंत्री महेशचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में मलदहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। बड़ागांव प्रतिनिधि के अनुसार संध्या पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना ने कहा कि छात्राएं आप कमजोर नहीं है। अपनी ताकत को पहचानों और समय का सदुपयोग कर अपना विकास करों क्योंकि आपकी शिक्षा से दो घर शिक्षित होंगे। स्वागत विधायक डा. अवधेश सिंह व कालेज प्रबंधक डा. एसडी अग्रवाल ने बुके देकर किया। मुख्य अतिथि ने कालेज के संस्थापक पं. बलदेव जी वैद्य, पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप जलाए। 21बटुकों द्वारा मंगला चरण प्रस्तुत किया गया। संगोष्ठी को एमएलसी लक्ष्मण आचार्य डा. अवधेश सिंह, एसडीएम एनएन यादव, ओमकार केशरी, शैलेश पांडेय, गयासुद्दीन आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व संचालन डा. उदय प्रकाश ने ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि ने 67 किलो का लड्डू काट कर छात्राओ में वितरण किया। संगोष्ठी के अंत में श्रीबलदेव संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्णा प्रसाद मिश्र सहित तीन आचायरें यज्ञ नारायण तिवारी, लक्ष्मण निधि त्रिपाठी तथा अश्वनी कुमार सिंह को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सेवापुरी प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय लोहराडीह व बरकी में सफाई अभियान चला। भाजपा के पूर्व जिला संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आयोजित किया। चौबेपुर प्रतिनिधि के अनुसार सोनबरसा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं शिवपुर विस क्षेत्र प्रभारी जयनाथ मिश्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप व स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर इन्द्रजीत सिंह, गोपाल यादव आदि मौजूद थे। कछवारोड प्रतिनिधि के अनुसार विहड़ा व छतेरी गाव स्थित प्राथमिक विद्यालयों में भाजपा जिला महामंत्री प्रभात सिंह के नेतृत्व में आयोजन हुआ। मिर्जामुराद के अनुसार आराजीलाइन ब्लाक के बहेडवा गाव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष डा. आजाद सिंह गौतम जन्मदिन मनाया। हरहुआ प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में स्वच्छता अभियान चला। पिंडरा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के विभिन्न प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। चिरईगाव प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी आशापुर के प्राथमिक विद्यालय पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीता मिश्रा के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम चला। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार भीटा गाव स्थित प्राथमिक विद्यालय जिसे भाजपा के विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने गोद लिया है, में जन्मदिन मनाया गया।