चुनाव जन संवाद में शामिल हुए रेल राज्य मंत्री, गोवा के सीएम को दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर में रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने सोमवार को गाजीपुर में चुनावी जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 05:43 PM (IST)
गाजीपुर, जेएनएन। रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने सोमवार को गाजीपुर में चुनावी जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के रद्दीपुर, रईसपुर, पिपनार, बरवांखुर्द, शिशुचक व हथौड़ा गांव में श्रद्धांजलि सभा में रेल राज्य मंत्री ने मनोहर पर्रिकर को आधुनिक गोवा का निर्माता बताया। कहा कि रक्षामंत्री बनने के बाद उन्होंने देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों की रक्षा की बात की। 10 वर्षों से बुलेट प्रूफ जैकेट का इंतजार कर रही सेना को उन्होंने जैकेट उपलब्ध कराया। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि मनोहर पर्रिकर सच्चे देशभक्त और कुशल प्रशासक थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। अपने व्यवहार से वह सभी के प्रिय थे। उनके राष्ट्रभक्ति व सेवाभाव को कोई भूल नहीं पायेगा। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय नुकसान हुआ है। आमजन स्वभाव वाले पूर्व रक्षामंत्री ने उरी हमले के बाद अपने कुशल नेतृत्त्व का परिचय दिया था। उन्होंने सुरक्षा क्षमता व देश की रक्षा के लिए कई अहम फैसले लिए। इस मौके पर सचिदानंद सिंह, सुनील सिंह, टेरसू यादव, राजेश भारद्वाज, अनुराग जायसवाल, दिग्विजय कौशिक आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें