Move to Jagran APP

Weather Report 29 November 2022 : वाराणसी में न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, कोहरे का असर शुरू

वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के साथ ही मौसम अब ठंड के साथ ही कोहरे वाला होता जा रहा है। मौसम विभाग ने गलन का असर पखवारे भर में शुरू होने का अनुमान जताया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 29 Nov 2022 07:57 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 12:23 PM (IST)
Weather Report 29 November 2022 : वाराणसी में न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, कोहरे का असर शुरू
वाराणसी का मौसम अब ठंड की ओर होता जा रहा है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। पूर्वांचल सहित वाराणसी में आधी रात के बाद ओस के साथ ही कोहरे का असर भी नजर आने लगा। दिन चढ़ने के साथ ही वातावरण में ठंडी हवाओं का असर तो कम हो रहा है लेकिन ठंड में कमी नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होने के बाद वातावरण में गलन का असर अगले पखवारे से शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब सप्‍ताह भर में तापमान दस डिग्री से नीचे भी जा सकता है। इसके बाद वातावरण में ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने पछुआ हवाओं के जल्‍द ही जोर पकड़ने की भी उम्‍मीद जताई है। 

loksabha election banner

मंगलवार को सुबह ठंडी हवाओं का जोर रहा और तापमान में कमी का असर साफ नजर आया। सुबह कोहरे का असर रहा और वातावरण में नमी में भी इजाफा नजर आया। इसी के साथ ही सुबह हल्‍के कोहरे का दौर दिन निकलने के साथ शुरू हुआ जो सुबह आठ बजे तक जारी रहा। इसके बाद सूरज की रोशनी के साथ ही तापमान में भी इजाफा शुरू हुआ और वातावरण में गुनगुना अहसास भी नजर आने लगा। आठ बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों ने धूप भी सेंकी और गुनगुना अहसास महसूस किया। 

वाराणसी में बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 98 फीसद और न्‍यूनतम 72 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार ही मौसम का रुख बदला है और अब कोहरे का दौर शुरू हो चुका है। इसके पीछे अब यूरोप से चलने वाली सर्द हवाओं का दौर शुरू होने जा रहा है जो सर्दियों भर पूर्वांचल और उत्‍तर भारत के लोगों को कंपाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.