Move to Jagran APP

गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, पारा 43 डिग्री के पार, सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा शुक्रवार

गर्मी ने शुक्रवार को कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। सुबह 10 बजे के बाद से ही हवा एवं धूप आग बरसा रही थी। लू के थपेड़े चेहरे को झुलसा देने वाले

By Vandana SinghEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 07:54 PM (IST)
गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, पारा 43 डिग्री के पार, सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा शुक्रवार
गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, पारा 43 डिग्री के पार, सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा शुक्रवार

वाराणसी, जेएनएन। गर्मी ने शुक्रवार को कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। सुबह 10 बजे के बाद से ही हवा एवं धूप आग बरसा रही थी। लू के थपेड़े चेहरे को झुलसा देने वाले थे। लोग तपती धूप एवं गर्मी से बेहाल हो गए। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह पांच वर्षों में सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है।

loksabha election banner

प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि गर्मी अभी और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल में 43 डिग्री तक तापमान पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर ऐसा ही रहा तो मई में अधिकतम तापमान और अधिक बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों जो स्थिति बनी है इससे आंधी के आसार बढ़ गए है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि इस साल का 26 अप्रैल पांच साल में सबसे अधिक गर्म दिन था। शिवमंगल ने बताया कि पिछले साल तो 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान मात्र 39.0 और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस ही था।

कुछ यूं रही पांच वर्षों में 26 अप्रैल को तापमान की चाल

वर्ष      अधि. पारा   न्यू. पारा

2019    43.2        26.6

2018    39.0        20.0

2017    40.9        22.7

2016    41.0        31.4

2015    33.1        22.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.