विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीडीयू अस्पताल से मानसिक रोगी फरार, मानसिक चिकित्सालय प्रशासन ने शुरू की तलाश

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 11:18 AM (IST)

वाराणसी के डीडीयू अस्पताल से इलाज के दौरान एक मानसिक रोगी फरार हो गया है। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय प्रशासन ...और पढ़ें

डीडीयू अस्पताल से मानसिक रोगी फरार, पुलिस और प्रशासन तलाश में जुटा।

डीडीयू अस्पताल से मानसिक रोगी फरार, पुलिस और प्रशासन तलाश में जुटा।

HighLights

  1. मानसिक रोगी डीडीयू अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हुआ।

  2. पांडेयपुर मानसिक चिकित्सालय का मरीज था, जानवर काटने पर भर्ती।

  3. कैंट पुलिस को सूचना दी गई, प्रशासन ने तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय का एक मरीज डीडीयू अस्पताल से इलाज के दौरान फरार होने का मामला सामने आया है। मानसिक रोगी को पिछले दिनों सीजीएम वाराणसी के निर्देश पर मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था।

बताया जा रहा है कि शनिवार की भोर में मानसिक रोगी को किसी जानवर के काटने की आशंका के बाद उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल (डीडीयू) में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वह अस्पताल से निकलकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर मानसिक चिकित्सालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मानसिक चिकित्सालय प्रशासन ने घटना की सूचना कैंट पुलिस को दे दी है। साथ ही अपने स्तर से भी फरार मानसिक रोगी की तलाश शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाकर मानसिक रोगी का पता लगाने में लगी है।