Move to Jagran APP

बलिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर (वाजिदपुर) गाव मे गुरुवार की रात दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है।

By Edited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 03:01 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 05:13 PM (IST)
बलिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप
बलिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप

बलिया, जेएनएन। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर (वाजिदपुर) गाव मे गुरुवार की रात दहेज को लेकर एक 27 वर्षीय विवाहित की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। मायके वालों के सूचना पर शुक्रवार की भोर से ही शव ढूंढने के लिए दोकटी पुलिस क्षेत्र की खाक छानती रही लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था। उधर मृतका की मा ने दहेज के लिए पुत्री की जलाकर हत्या करने की तहरीर ससुरालियों के खिलाफ दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गाव निवासिनी तेतरी उर्फ हेवाती पुत्री स्व. हकड़ू यादव की शादी एक जून 2015 को रामपुर (वाजिदपुर) निवासी मुनमुन यादव के पुत्र भीम यादव से हुई थी। तहरीर में विवाहिता की मा तरमूना देवी ने बताया है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष हमेशा मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार घर से बाहर भी निकाला था। काफी दिनों से वह मायके में रह रही थी। तीन माह पहले पंचायत कर यह वादा कर ससुराल वाले ले गए थे कि अब उसे दहेज के लिए कोई प्रताड़ित नहीं करेगा मगर फिर दहेज की माग करने लगे। बेबसी व गरीबी के कारण दहेज की माग पूरा न होने पर मेरी बेटी की जलाकर हत्या कर शव भी गायब कर दिया। उधर दोकटी पुलिस शव की तलाश कर रही है।

एसएचओ दोकटी दिग्विजय सिंह ने बताया कि ससुराल के लोग घर छोड़कर मौके से फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बैरिया उमेश कुमार यादव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, कहा जाचोपरात होगी कानूनी कार्रवाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.