वाराणसी में 11वीं की छात्रा का तय हो रहा था रिश्ता, होने वाली ससुराल में भेज दिया अश्लील वीडियो
वाराणसी के मिर्जामुराद में एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी ...और पढ़ें

वाराणसी में किशोरी के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार।
HighLights
किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर किया शारीरिक शोषण।
आरोपी पंकज कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
होने वाले ससुराल में भी भेजा था अश्लील वीडियो।
जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। अश्लील वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी देकर किशोरी का शारीरिक शोषण करने का आरोपित युवक पंकज कुमार सोमवार को लालपुर चट्टी के पास से पुलिस के हत्थे लग गया। युवक को जेल भेज दिया गया।
मिर्जामुराद थानांतर्गत कछवांरोड चौराहा के निकट स्थित एक गांव निवासिनी 17 वर्षीया किशोरी वर्ष-2023-24 में कक्षा 11 में पढ़ती रही। स्कूल के सामने से घर जाते समय गांव का ही रहने वाला पंकज नामक युवक उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर लठिया बाईपास के पास मकान ले गया और धमकी देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक शोषण किया। बीते अगस्त 2025 को युवक पुनः धमका कर उसे लठिया स्थित मकान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने उक्त बात को जब युवक के पिता से बताई तो वे उल्टे ही धमकी देने लगे। इसके बाद किशोरी की शादी का रिश्ता एक जगह तय हो गया।
मनबढ़ युवक ने बीते 17 सितंबर 26 को रिश्ता तय हुए परिवार में उक्त अश्लील वीडियो भेज दी। बीते 31 अगस्त को किशोरी के भाई के साथ मनबढ़ युवक ने मारपीट भी किया था। युवक की करतूत से आजिज आकर बीते तीन अक्टूबर को केस दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
