वाराणसी में माओवादी बृजेश गंझू की एटीएस संग मुठभेड़ में मौत के बाद सामने आई उसके अपराधों की फेहरिश्त
माओवादी संगठन टीएसपीसी का सुप्रीमो ब्रजेश गंझू वाराणसी में यूपी एटीएस से मुठभेड़ में मारा गया। उस पर झारखंड सरकार ...और पढ़ें

वाराणसी में यूपी एटीएस मुठभेड़ में मारा गया 30 लाख का इनामी माओवादी ब्रजेश गंझू।
HighLights
टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू वाराणसी में एटीएस मुठभेड़ में ढेर।
झारखंड सरकार और एनआईए ने 30 लाख का इनाम रखा था।
मुठभेड़ रामनगर के टेंगरा मोड़ लंका मैदान में हुई।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) का सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित रामनगर में यूपी एटीएस से मुठभेड़ में रविवार की सुबह मारा गया। ब्रजेश गंझू पर झारखंड सरकार ने 25 लाख का इनाम रखा था। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने पांच लाख का इनाम रखा था, उसपर कुल 30 लाख का इनाम था।
माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) का सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित रामनगर में यूपी एटीएस से मुठभेड़ में मारा गया। ब्रजेश गंझू पर झारखंड सरकार ने 25 लाख का इनाम रखा था। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने पांच लाख का इनाम रखा था, उसपर कुल 30 लाख का इनाम था।
झारखंड पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ रामनगर थाना क्षेत्र में टेंगरा मोड़ के लंका मैदान में रविवार की सुबह हुई है। उत्तर प्रदेश की एटीएस को ब्रजेश गंझू के मोटरसाइकिल से जाने की सूचना मिली थी। टेंगरा मोड के पास घेराबंदी की गई थी। सुबह करीब पांच बजे ब्रजेश गंझू वहां पहुंचा तो एटीएस ने उसे रोका।
ब्रजेश गंझू ने रुकने के बजाय सुरक्षा बलों पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हुआ। उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एटीएस के डीएसपी विपिन राय व हवलदार नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं हैं। दोनों सुरक्षित हैं।
आरोपित पर सिमरिया और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न आपराधिक मामलों की एक श्रृंखला सामने आई है, जिसमें कई धाराएं और अधिनियम शामिल हैं। मृतक पर 44 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में से कुछ प्रमुख अपराधों का विवरण -
1. सिमरिया थाना अपराध संख्या-71196, दिनांक-18.07.96: धारा-147, 148, 149/353/364/304 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
2. सिमरिया थाना अपराध संख्या-92196, दिनांक-10.10.96: धारा-147, 148, 149/120बी, 364/302/380 भा.द.वि., एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
3. सिमरिया थाना अपराध संख्या-33198, दिनांक-31.05.98: धारा-147, 148/149 भा.द.वि. एवं 25 (1-बी) ए.26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
4. सिमरिया थाना अपराध संख्या-59/98, दिनांक-25.08.98: धारा-147/148/149/353/326/436/332/333 भा.द.वि., 3415 विपदा अधि., 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
5. सिमरिया थाना अपराध संख्या-66/01, दिनांक-23.05.01: धारा-147/148/149/124ए भा.द.वि., एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
6. सिमरिया थाना अपराध संख्या-60/01, दिनांक-23.05.01: धारा-147/148/149/124ए भा.द.वि., एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
7. वशिष्टनगर थाना अपराध संख्या-32/10, दिनांक-07.11.10: धारा-147/148/149/341/342/323/325/307/302 भा.द.वि. एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
8. राजपूर थाना अपराध संख्या-30/11, दिनांक-31.07.11: धारा-147/148/149/353/343/348/124ए भा.द.वि., 25 (1-बी) ए.26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
9. हंटरगंज थाना अपराध संख्या-41/12, दिनांक-10.03.12: धारा-147/148/149/427/379 भा.द.वि., 34 विपदा अधि. एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
10. गिद्धौर थाना अपराध संख्या-60/14, दिनांक-14.12.14: धारा-384/353/34 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
11. टण्डवा थाना अपराध संख्या-84114, दिनांक-03.09.2014: धारा-147/148/149/323/325/379/506/120(बी), 452/307 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
12. कटकमसांडी थाना अपराध संख्या-96/14, दिनांक-02.05.2014: धारा-147/148/149/302 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट।
13. टण्डवा थाना अपराध संख्या-29/15, दिनांक-22.03.2015: धारा-384/385/386/387 भा.द.वि. एवं 17 (1)(2) सी.एल.ए. एक्ट।
14. लावालाँग थाना अपराध संख्या-38/15, दिनांक-10.11.15: धारा-364/34 भा.द.वि।
15. टंडवा थाना अपराध संख्या-02/16, दिनांक-22.03.15: धारा-414/384/386/387/120बी भा.द.वि., 25 (1-बी) ए.26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
16. सिमरिया थाना अपराध संख्या-48/16, दिनांक-17.03.16: धारा-17/सी.1 71/468 भा.द.वि।
17. पिपखवार थाना अपराध संख्या-45/2017, दिनांक-28.11.2017: धारा-147/148/149/320/201 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट, 16/18/20 यू.ए.पी. एक्ट एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
18. सदर थाना अपराध संख्या-39017, दिनांक-26.12.17: धारा-387/34 भा.द.वि. एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
19. लावालाँग थाना अपराध संख्या-18/17, दिनांक-14.04.17: धारा-385/386/387/120बी भा.द.वि., 25 (1-बी) ए.26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
20. लावालौँग थाना अपराध संख्या-11/2018, दिनांक-15.02.2018: धारा-414 भा.द.वि., 25 (1-बी) ए.26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (1)(2) सी.एल.ए. एक्ट।
21. टंडवा थाना अपराध संख्या-22/18, दिनांक-09.02.18: धारा-384/385/386/387/120बी भा.द.वि., 16/17/20/23 यू.ए.पी. एक्ट एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
22. सिमरिया थाना अपराध संख्या-30/18, दिनांक-23.02.18: धारा-384/385/366/387/120बी भा.द.वि., 16/17/20/21/23 यू.ए.पी. एक्ट एवं 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट।
23. फत्थलगइ्डा थाना अपराध संख्या-35/2018, दिनांक-19.07.2018: धारा-147/148/149/1323/325/307/302/452/379/385/387/120(बी) भा.द.वि. एवं 17(1)(2) सी.एल.ए. एक्ट।
24. सदर थाना अपराध संख्या-40/18, दिनांक-24.02.17: धारा-364/34 भा.द.वि।
25. लावालौंग थाना काण्ड संख्या-75/18, दिनांक-21.11.2018: धारा-174ए भा.द.वि।
26. टण्डवा थाना अपराध संख्या-82/18, दिनांक-14.05.2018: धारा-385/386/387 भा.द.वि. एवं 17 (1)(2) सी.एल.ए. एक्ट।
27. सिमरिया थाना अपराध संख्या-9018, दिनांक-18.06.18: धारा-147/148/149/307/353 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट, 17 (i) सी.एल.ए. एक्ट एवं 10113 यू.ए.पी. एक्ट।
28. टण्डवा थाना अपराध संख्या-90/18, दिनांक-21.05.2018: धारा-17(1)(2) सी.एल.ए. एक्ट।
29. मयूरहण्ड थाना अपराध संख्या-90/18, दिनांक-02.11.2018: धारा-147/148/149/341/448/353/380/385/387 भा.द.वि., 17(1)(2) यू.ए.पी. एक्ट एवं 10/13 यू.ए.पी. एक्ट।
30. टण्डवा थाना अपराध संख्या-94/2018, दिनांक-24.05.2018: धारा-384/387/34 भा.द.वि., 17(1)(2) सी.एल.ए. एक्ट।
इन मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं, जो स्थानीय कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाते हैं। अब बृजेश के करीबियों और पूर्वांचल में उसके संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही अन्य आरोपित भी सामने आ सकते हैं।
