वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका पर अंतिम संस्कार करने आए लोगों पर जानलेवा हमला, कई लोगों पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से ...और पढ़ें

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान जानलेवा हमला, कई लोगों पर केस दर्ज।
HighLights
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मारपीट।
अभिषेक सिंह पर जानलेवा हमला, बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती।
छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में घायल युवक बेहोश हो गया था। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है।
रामगढ़, चंदौली निवासी रमेश सिंह 9 अक्टूबर को अपने बहनोई स्व. बंशनारायण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने मणिकर्णिका घाट आए थे। आरोप है कि वहां उनके भांजे अभिषेक सिंह निवासी गोपपुर, चोलापुर को कुछ लोगों ने मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से अभिषेक बेहोश हो गया।
रमेश सिंह की तहरीर के आधार पर चौक थाने में कई धाराओं के तहत ऋषिकेश चौधरी निवासी जंसा, बादल चौधरी निवासी रामेश्वरम जंसा, गोलू, शनि चौधरी निवासी मीरघाट, गुड्डू चौधरी निवासी बड़ी गैबी, अनिल निवासी मीरघाट और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्रा को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
