मीरजापुर में सिर पर वार करके अधेड़ की हत्या, माैके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी Mirzapur news
अहरौरा थाना क्षेत्र के सरसवावर गांव में सिर पर प्रहार कर मुरारी मिश्रा (46) पुत्र लल्लन मिश्रा की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार घटना रविवार देर रात की है।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:37 PM (IST)
मीरजापुर, जेएनएन। अहरौरा थाना क्षेत्र के सरसवावर गांव में सोते समय सिर पर प्रहार कर धारधार हथियार से मुरारी मिश्रा (46) पुत्र लल्लन मिश्रा की हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। हत्या की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी अजय कुमार सिंह, सीओ रमाकांत ङ्क्षसह ने मौके पर पहुंच कर जांच किया। पुलिस फारेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से मामले की छानबीन की गई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी मुरारी का दो कमरों का घर है। जिसमे अगले हिस्से में पक्की दीवारों के ऊपर झोपड़ी का छाजन डाला गया है। रविवार की रात मुरारी खाना खा कर वह घर के अगले हिस्से में सोने के लिए चले गए थे वही उनके बच्चे अपनी मां के साथ पीछे वाले कमरे की छत पर सोने चले गए। इस बीच देर रात उनके सिर पर किसी वजनी चीज से आए हमलावर ने प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। घटना कितने बजे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह जब मृतक की पत्नी छत से उतर कर नीचे आई तो देखा कि मुरारी अपनी चौकी पर औंधे मुंह लहूलुहान गिरे पड़े थे। वहीं चौकी के आसपास खून के धब्बे थे। जिन्हें देख कर मृतक की पत्नी जोर-जोर से रोने लगी। शोरगुल सुनकर आस पास ले लोग भी मौके पर जुट हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
चाट का ठेला लगा कर चलाते थे परिवार
मुरारी चाट व गोलगप्पे का ठेला लगा कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को भी वह शाम को चाट बेचने के बाद घर पहुंचे और खाना खाकर अपनी चौकी पर सो गए। मृतक को तीन पुत्रियां और दो पुत्र समेत पांच संतान हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें